Spread the love

लखनऊ ::- प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है। कुछ जिलों में भारी बारिश की भी आशंका है। इधर प्रदेश भर में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और यह क्रम अभी जारी रहेगा। अगले चार दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि संभव है। पश्चिमी हिस्सों में बादलों की सक्रियता बढ़ने से रातें अपेक्षाकृत गर्म रहेंगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार आगरा और आसपास के जिलों सहित बुंदेलखंड क्षेत्र में हल्की वर्षा के आसार हैं। हालांकि, प्रदेश के शेष हिस्सों में मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दिखेगा। फिलहाल ठंड का प्रभाव और कम होगा, जबकि दिन में गर्माहट बढ़ती रहेगी।
फरवरी में मार्च सी तपिश, विक्षोभ से बढ़ेगी रात की गर्मी
राजधानी में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिन में तेज धूप अब चुभन पैदा करने लगी है और फरवरी के मध्य में ही मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने लोगों को समय से पहले ही गर्मी की आहट महसूस करा दी है। इसी बीच नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने साफ किया है कि बूंदाबांदी की कोई संभावना नहीं है। बादलों की हल्की मौजूदगी के बावजूद मौसम शुष्क ही बना रहेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार के अनुसार अगले दो दिनों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि के संकेत हैं। विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि किसी बड़े मौसमीय बदलाव की फिलहाल संभावना नहीं है। रविवार को अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री की बढ़त के साथ 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री बढ़कर 11.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

दोस्तो वास्तव में ईरान नें अमेरिका इजराइल जैसे देशों को एक साथ पराजित करके दुनिया को बताया अगर आप देश के युवाओं को अच्छी शिक्षा और विज्ञान देते हैं तब आपका मुकाबला शायद ही कोई कर पायेगा ईरान की मिसाइलें और ड्रोन इसका सबसे अच्छा उदाहरण है लेकिन इसके लिए देश की राजनैतिक सोच को भी देखना होगादोस्तो दूसरी तरफ हम ( भारत ) हैं हमारे नेता है इनकी सोच को देखो इनके लिए युवाओं की शिक्षा से कोई मतलब नहीं है इनको केबल सत्ता चाहिए सत्ता के लिए हमारे नेता शिक्षा की जगह हिन्दू मुसलमान के नाम पर आपस में ही लड़ा रहे हैं हमारे प्रधानमंत्री मोदीजी देश की जनता को बताते हैं की हमारा देश दुनिया का तीसरा सबसे धनवान देश है यानी ईरान से भी ज्यादा धनवान ऐसे में तो देश के योग्य युवाओं की शिक्षा को फ्री या इतनी कम फीस करनी चाहिए जिससे गरीव से गरीव छात्र उच्च शिक्षा ले सके बड़े से बड़ा साइंटिस्ट बन सकेलेकिन मोदी सरकार नें जेएनयू में PHD की 1174 सीटों को घटाकर 194 कर दिया IIT की फीस 90 हजार से बड़ा कर 2 लाख कर दी यानी 122% की बृद्धिदोस्तो हमारे ऐसे नेता सत्ता में आने के लिए चुनाव आयोग में अपनी पसंद के अधिकारीयों को नियुक्त करके अपनी विरोधी जनता के वोटों को ही बोटर लिस्ट से हटा रहे है और सत्ता में आने के लिए फर्जी वोटों को बोटर लिस्ट में शामिल कर रहे हैं अब तो ऐसे ऐसे नाम सामने आ रहे हैं हमारे संविधान के चित्रकार नंदलाल बोस के परिवार के बोट ही काट दिए और देश में कानून भी बना दिया कि चुनाव आयोग कुछ भी करले लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो सकती इसके कारण हमारा सुप्रीम कोर्ट भी सब कुछ चुप चाप देख रहा हैदोस्तो हमारे यह नेता हिन्दू का नाम लेकर सत्ता में आ रहे हैं इनसे जुड़े नेता गो मास के नाम पर एक समुदाय के व्यक्तियों को पीट पीट कर हत्या कर रहे हैं और इनके मुख्यमंत्री कह रहे हैं गौ मांस को घर के अंदर खाओदोस्तो आपनें ट्रम्प को इस युद्ध में देखा किस प्रकार से झूंठ बोलते हैं इस युद्ध को रुकबाने में पाकिस्तान की भूमिका थी लेकिन हमारे रक्षा मंत्री किस प्रकार से झूंठ बोल रहे हैंअब तो सत्ता समर्थक हमारे शंकराचार्य को मात्र इसलिए अतीक की तरह मारने की धमकी दे रहे हैं क्योंकी उन्होंने सत्ता में बैठे नेताओं की जी हजूरी नहीं कीदोस्तो जब देश के नेताओं की सोच ऐसी होगी तो देश को कैसे शक्तिशाली बनाया जा सकता हैऔर जब देश के नेता एप्सटीन जैसों के साथ दोस्ती करेंगे तो ट्रम्प जैसे नेताओं के समक्ष नतमस्तक ही होंगेदोस्तो अगर हमें अपने देश को ईरान जैसा सक्षम देश बनाना है तो सबसे पहले हमें अपने देश के नेताओं को बदलना होगा और देश में नए नताओं को त्यार करने के लिए देश में उ.प्र. के संभल कलेक्ट्रेट से शुरू होगा देश में आंदोलनइस आंदोलन की त्यारी के लिए प्रत्येक माह की 25 तारीख को होता है प्रदर्शनधन्यवादआपका अपना विनोद साथीजिला उपाध्यक्षसंभल कांग्रेस उ.प्र.जिला संयोजकठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवारसंभल8791674785 9720026990 wजय हिन्द जय भारत जय कांग्रेस

×