गोरखपुर में बीजेपी के शिक्षक संवाद सम्मेलन में बीजेपी MLC देवेन्द्र प्रताप सिंह का अपमान
देवेन्द्र प्रताप सिंह सम्मेलन छोड़कर घर लौटे। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय से हुई नोक झोंक।
सूत्रों के मुताबिक एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह का नाम मौके से नदारद किया गया। जब देवेन्द्र प्रताप सिंह ने ऐतराज किया तो उन्हें कहा गया- “बहुत विधायक देखे हैं।”
इसके बाद ही देवेन्द्र प्रताप सिंह सम्मेलन छोड़कर लौट गए। देवेन्द्र प्रताप सिंह गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारी मतों से जीते हुए MLC हैं।
जोर शोर से शिक्षकों की आवाज़ उठाते आए हैं,
उनके साथ हुई ये बदसलूकी बीजेपी के भीतर जारी भारी गुटबाजी की जीती जागती बानगी है।