
रटोल 29 नवंबर 2025
कस्बा रटोल में कांग्रेस विचार विभाग द्वारा मास्टर महबूब जी को जिला अध्यक्ष विचार विभाग बागपत बनाए जाने पर कस्बा वासियों ने उनका स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम किया जिसमें सैकड़ो की संख्या में ग्राम वासियों ने मास्टर महबूब जी को फूलमाला के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष जनपद बागपत लव कश्यप ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी प्रियंका गांधी जी देश में कहीं भी गरीब मजदूर किसानों के साथ कोई घटना घटती है उनका दुख बांटने के लिए पहुंच जाते हैं जबकि सरकार उन्हें हमेशा रोकने का काम करती है लेकिन राहुल गांधी जी प्रियंका गांधी जी दुख बांटने के लिए सारी बढ़ाओ को दूर कर उनके घर पर पहुंचकर दुख में शामिल होती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश को सही दिशा दे सकती है। देश की जनता को तानाशाही सरकार से छुटकारा चाहिए और कांग्रेस पार्टी ही इस तानाशाही सरकार से राहुल गांधी जी के नेतृत्व में देश की जनता को तानाशाही सरकार से छुटकारा दिलाएगी। जिला विचार कांग्रेस जनपद बागपत अध्यक्ष बनाए जाने पर मास्टर महबूब भाई को उन्होंने शुभकामनाएं भी दी।
कार्यक्रम के पश्चात एक प्रेस वार्ता का भी आयोजन हुआ जिसमें विचार विभाग के राष्ट्रीय महासचिव रघुनंदन त्यागी जी एवं जिला अध्यक्ष लव कश्यप जी जी ने प्रेस वार्ता को संबोधित कर बीजेपी की जनविरोधी नीतियों पर प्रहार किया। कार्यक्रम को मुख्यतया युवा कांग्रेस नेता फैज महमूद जी नगर अध्यक्ष नजारत तोमर जी ब्लॉक अध्यक्ष सुनील त्यागी जी किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव ढाका जी आदि लोगों ने संबोधित किया, कार्यक्रम में सैकड़ो नगर वासियों एवं वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
सादर
मास्टर महबूब
जिला अध्यक्ष विचार विभाग।