October 3, 2026

सेवा संकल्प प्रदर्शनी का सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने किया अवलोकन

0
bd9ef262-258c-40ef-b9c6-bbed64335a23
Spread the love

सैकड़ों आगंतुकों को भेंट की गई मुख्यमंत्री संदेश पत्रिका, प्रदर्शनी से योजनाओं की मिल रही जानकारी

बागपत, दिनांक 03 अक्टूबर 2026 —- कलेक्ट्रेट लोकमंच पर सूचना विभाग की ओर से लगाई गई सेवा संकल्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी लोगों की आवाजाही बनी रही। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न चित्रों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सामग्री की जानकारी ली। वहीं दिनभर कलेक्ट्रेट आने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, फरियादियों और अन्य नागरिकों ने भी प्रदर्शनी का भ्रमण किया और सरकार की योजनाओं तथा विकास कार्यों से जुड़ी जानकारी देखी।

प्रदर्शनी में पहुंचे लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा, केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ी चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। योजनाओं से संबंधित जानकारी को चित्रों और सरल विवरण के माध्यम से प्रदर्शित किए जाने से लोगों को एक ही स्थान पर कई योजनाओं की जानकारी मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने विशेष रूप से किसान, आवास, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी ली।

मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित विभिन्न विषयों का अवलोकन करते हुए सूचना विभाग की ओर से आमजन तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के प्रयासों की जानकारी ली। प्रदर्शनी में विकास कार्यों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं और उनसे लोगों के जीवन में आए बदलाव को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है।

दूसरे दिन कलेक्ट्रेट आने वाले लोगों के लिए प्रदर्शनी जानकारी का एक अतिरिक्त माध्यम बनी। अपने विभिन्न कार्यों से कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने लोकमंच पर लगी चित्र प्रदर्शनी का भ्रमण किया। कई लोगों ने योजनाओं से संबंधित जानकारी पढ़ी और अपने मोबाइल फोन से प्रदर्शनी में लगी तस्वीरों को भी कैमरे में कैद किया। महिलाओं और युवाओं ने स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार, कौशल विकास तथा आत्मनिर्भरता से जुड़ी योजनाओं की जानकारी में विशेष रुचि दिखाई। इस दौरान सैकड़ों आगंतुकों को मुख्यमंत्री की संदेश पत्रिका भी भेंट की गई। पत्रिका के माध्यम से प्रदेश में विकास और जनकल्याण से जुड़े प्रयासों तथा नागरिकों को आगे बढ़ने के संदेश से लोगों को जोड़ा गया। आगंतुकों ने मुख्यमंत्री संदेश पत्रिका को रुचि के साथ देखा और इसमें दी गई जानकारी को पढ़ा।

प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को सूचना विभाग के डिजिटल नवाचार सूचना सेतु के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि एप के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं से एक क्लिक पर जुड़ने का विकल्प उपलब्ध है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, फसल बीमा योजना, कौशल विकास सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई है। इसके साथ ही विकसित भारत-2047 के संकल्प, आधारभूत ढांचे में हुए बदलाव और विभिन्न विकास कार्यों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है।

जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह विशेष प्रदर्शनी सभी नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें नए भारत की विकास यात्रा और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का माध्यम बनी है। कलेक्ट्रेट लोकमंच पर लगी प्रदर्शनी अब सोमवार को खुलेगी। जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

सूचना विभाग, बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×