यमुना पक्का घाट पर माय भारत स्वयंसेवकों ने चलाया सफाई अभियान
बागपत, 2 अक्टूबर 2026 — गांधी जयंती के अवसर पर माय भारत स्वयंसेवकों ने यमुना पक्का घाट पर सेवा पखवाड़ा अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान 25 स्वयंसेवकों ने घाट परिसर में सफाई अभियान चलाया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने घाट पर मौजूद कूड़ा-कचरा एकत्र कर निर्धारित स्थान पर पहुंचाया। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी ली। अभियान के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने और लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। वहीं पक्का घाट पर स्वच्छता के संदेश हेतु वॉल पेंटिंग बनाई गई।
जिला युवा अधिकारी अनिकेत शर्मा ने कहा कि स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। अभियान में शामिल स्वयंसेवकों ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना उनके लिए सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चले अभियान में योगदान देने वाले स्वयंसेवकों को टीशर्ट देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर आसिफ, कार्तिक, प्रिया, पूजा, प्रीति, पंकज, अनुज, दानिश, ताहिर, सुषमा आदि मौजूद रहे।
सूचना विभाग बागपत