Spread the love

सभी प्रक्रियाओं में भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के सख्ती से अनुपालन के दिए निर्देश

ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण एवं समस्त रिकॉर्ड अपडेट रखने पर जोर

बागपत, दिनांक 30 सितंबर 2026 —- जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्यांशु पटेल ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा, रखरखाव एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण तथा वेयरहाउस की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस में रखी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की स्थिति, उनके व्यवस्थित रखरखाव तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मशीनों के रखरखाव से संबंधित अभिलेखों और स्टॉक की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मशीनों के संबंध में सभी आवश्यक रिकॉर्ड अपडेट एवं व्यवस्थित रखे जाएं तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए।

जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती तथा वेयरहाउस की सील एवं लॉकिंग व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट से संबंधित सभी व्यवस्थाओं में निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाए। उन्होंने वेयरहाउस परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा तथा अग्निशमन संबंधी व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। मशीनों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित भंडारण के साथ-साथ यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि किसी भी स्थिति में अनधिकृत व्यक्ति की पहुंच न हो।

जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों से संबंधित स्टॉक, प्राप्ति, स्थानांतरण और अन्य आवश्यक विवरणों का रिकॉर्ड निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित रखा जाए। मशीनों की किसी भी प्रकार की आवाजाही निर्धारित अनुमति एवं प्रोटोकॉल के अनुरूप ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने वेयरहाउस को खोले और बंद किए जाने की प्रक्रिया, सुरक्षा अभिलेखों तथा संबंधित लॉगबुक को भी व्यवस्थित रखने को कहा। निर्वाचन संबंधी सामग्री की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। ईवीएम एवं वीवीपैट निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण सामग्री हैं, इसलिए इनके सुरक्षित भंडारण और सुरक्षा व्यवस्था में निर्धारित मानकों का अक्षरशः पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते रहने तथा यदि कहीं कोई कमी दिखाई दे तो उसे तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व राजीव कुमार राय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देवेन्द्र कुमार पाण्डेय सहित संबंधित निर्वाचन अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×