बड़ौत बागपत
आयुक्त महोदया खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल बागपत के आदेश के अनुपालन में आम जनमानस को खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक- 30.09.2026 को सहायक आयुक्त खाद्य ll डी. पी. सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी कार्यवाही की गई,कृत प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण निम्नवत है …
तहसील बड़ौत में छपरौली स्थित खुर्शीद की किराना स्टोर की दुकान से एक्सपायरी तिथि की दही बिक्री होने की सूचना को संज्ञान में लेते हुए खाद्य सुरक्षा की टीम द्वारा खुर्शीद की किराना स्टोर का गहन निरीक्षण किया गया और निरीक्षण के समय बिक्री हेतु उपलब्ध खाद्य पदार्थों में से संदेह के आधार पर दही एवं छाछ का नमूना लेकर जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएंगी।
2. जिला अस्पताल बागपत की कैंटीन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को सुधारने के लिए कैंटीन संचालक को सुधार सूचना जारी की गई।
उपरोक्त कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) ll डी.पी.सिंह ,मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार,खाद्य सुरक्षा अधिकारी निधि रानी उपस्थित रहीं।