नितिन कुमार सिंह, बागपत। शनिवार को बागपत लोकसभा सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने कस्बा टटीरी में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज के निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। ओवरब्रिज क्षेत्र के लोगों और व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण है। निर्माण के दौरान लोगों की सुरक्षा और व्यापारियों की आवाजाही में परेशानी नहीं होनी चाहिए। सांसद ने निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण कर कंपनी के इंजीनियर सुनील झा से निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और आगामी कार्ययोजना तथा अक्टूबर माह में संभावित ट्रायल को लेकर जानकारी ली। इस दौरान लोगों ने भी ओवरब्रिज से जुड़ी समस्याओं और आवागमन को लेकर सांसद के समक्ष अपनी बात रखी। उन्होंने समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि ओवरब्रिज का ट्रायल अक्टूबर में संभावित है।
पूर्व सांसद प्रत्याशी बागपत लोकसभा सुभाष चंद कश्यप ने इस ओवरब्रिज के जल्द व मानक के अनुसार बनाने के लिए कई बार शासन प्रशासन को धरना प्रदर्शन कर पत्र लिखे फिर भी इस पूल के देरी से चालू होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने बागपत जनपद में विकास के नाम पर पुरे बागपत जनपद को पिछले लगभग दो वर्षो से बंधक बना रखा है। कई जनपद के लोगो के सामने हाइवे तो छोडो गांव की गलियों से या सैकड़ो किलोमीटर ज्यादा चलना पद रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही इस ओवरब्रिज को चालू नहीं किया तो आंदोलन करेंगे।