श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई
90 वर्ष के जाने माने समाजसेवी जगदीश प्रसाद कश्यप ने भी श्रीमती इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए
जनपद बागपत कस्बा खेकड़ा 31 अक्टूबर 2025,
बागपत जनपद के कस्बा खेकड़ा के दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे 709 बी
पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी के 41 वे शहादत दिवस, प्रतिमा पर माल्यार्पण किये। साथ ही देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार पटेल साहब व सभी महापुरुषों की जयंती भी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई।
बागपत जनपद कांग्रेस पार्टी जिला उपाध्यक्ष रूपी कश्यप ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी देश की आज तक की सबसे ताकतवर महिला और प्रधानमंत्री रही है उन्होंने अपने कार्यकाल में अमेरिका को भी आइना दिखा पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे। देश के प्रथम प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल सब ने 500 से भी ज्यादा छोटी-छोटी रियासतों को एक करके एक नए भारत का निर्माण किया था।
श्रीमती इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर सबसे पहले 90 वर्ष के समाजसेवी जगदीश प्रसाद कश्यप ने हिमालय अर्पण कर शहादत दिवस पर दिखाई की इंदिरा गांधी के जमाने के लोग आज भी ताकतवर है। सभी महापुरुषों को याद कर उन्होंने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी जिलापाध्यक्ष रूबी कश्यप, कांग्रेस जिला सचिव ललित कश्यप प्रतिनिधि मोनू कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील त्यागी, एडवोकेट उमेद, समाजसेवी राजेंद्र शर्मा समाजसेवी सुभाष चंद कश्यप समाजसेवी रमेश चंद समाजसेवी अक्षय कश्यप समाजसेवी उदयवीर कश्यप समाजसेवी गजेंद्र बृजपाल कश्यप समाजसेवी अंकुर आदि उपस्थित रहे।
निवेदक
रूबी कश्यप
जिलापाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी जनपद बागपत उत्तर प्रदेश
31 अक्टूबर 2025
