Spread the love

जैसी आशंका थी अब वैसा ही देखने को मिल रहा है. दीवाली खत्म होते ही सोने की कीमत धड़ाधड़ गिरने लगी. सोने में आई गिरावट ने 12 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. दिवाली खत्म होते ही सोने की कीमत में भारी गिरावट आई है. साथ ही चांदी की चमक भी धूमिल होने लगी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को सोना 6.3% तक गिर गया हैं।मंगलवार, 21 अक्टूबर को सोने की कीमत क्रैश हो गई. सोना एक दिन में 6.3 फीसदी गिर गया तो वहीं चांदी का भाव 7.1% तक लुढ़क गया है। सोने की कीमत में एक दिन में आई इस गिरावट ने 12 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया हैं।मंगलवार के बाद बुधवार को भी सोने का दवाब जारी रहा. एशियाई बाजार में सोने का भाव 2.9% गिरकर 4004.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा तो वहीं चांदी की कीमत में 2% से ज्यादा की गिरावट आई और वो 47.89 डॉलर प्रति औंस पर पंहुचा।

सोने की कीमत में 12 साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. दीवाली के बाद से चांदी की कीमत भी क्रैश हो रही हैं। चांदी में आई ये गिरावट फरवरी 2021 के बाद से सबसे बड़ी गिरावट आई। सोने-चांदी की कीमत में आई इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ी वजह सोने में मुनाफावसूली है. सोने-चांदी ने इस साल 50 फीसदी से अधिक की तेजी हासिल की है,अब कीमती धातुओं में मुनाफावसूली शुरू हो गई है, जिसकी वजह से सोना सस्ता हो रहा हैं। वहीं चीन-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बढ़ती बातचीत, मजबूत डॉलर, अमेरिकी शटडाउन और भारत में दीवाली के साथ फेस्टिव सीजन खत्म होने से निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी हैं। अब निवेशकों की नजर अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर टिकी हैं. फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है। त्योहारी सीजन खत्म होते ही भारत में सोने की मौसमी खरीदारी का दौर भी खत्म हो गया है.ऐसे में मांग की कमी ने सोने के दाम घटा दिए हैं। लगातार दूसरे दिन गोल्ड फिसला है. बीते दो दिनों में MCX पर 5 दिसंबर वाले सोने की कीमत 2500 रुपये तक गिर गई.  चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद एक किलो चांदी 8100 रुपये तक सस्ता हो गया। सोना 1.32 लाख से फिसलकर 1.28 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी 8000 रुपये सस्ता होकर 1.50 लाख रुपये पर पहुंच गया हैं ।जानकारों की माने तो अगले कुछ दिन में सोने की कीमत में गिरावट की स्थिति बनी रह सकती हैं।

17 अक्टूबर से लेकर अब तक सोना 7000 रुपये तक सस्ता हो चुका है. 17 अक्टूबर को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 130874 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था. 20 अक्टूबर को ये करीब 4 हजार गिरकर 126730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. 22 अक्टूबर को सोना लुढ़क कर 123907 रुपये पर पहुंच गया।

24 कैरेट वाले सोने की कीमत 123907 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 123411 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट वाले सोने की कीमत 113499 रुपये प्रति 10 ग्राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सिर्फ चुनाव नहीं हारा था, अहंकार भी पराजित हुआ था!जुलाई 2022 में संसद के गलियारों में एक स्वर बार-बार सुनाई दे रहा था— “जवाब दो सोनिया गांधी…” “सुनो सोनिया गांधी…” “माफ़ी मांगो सोनिया गांधी…”अधीर रंजन चौधरी के एक बयान को लेकर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से तीखे अंदाज़ में सवाल किए। राजनीतिक बहस और आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन राजनीति में शब्दों और व्यवहार की मर्यादा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।कहा जाता है कि उस घटना ने कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भीतर तक प्रभावित किया। इसके बाद अमेठी में राजनीतिक संघर्ष केवल चुनावी मुकाबला नहीं रहा, बल्कि प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रश्न भी बन गया।2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अमेठी से अपने समर्पित कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया। चुनाव प्रचार की कमान प्रियंका गांधी ने संभाली और परिणाम सबके सामने था। स्मृति ईरानी को भारी अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा।राजनीति के जानकार इस परिणाम को केवल चुनावी हार नहीं, बल्कि सत्ता और पद के अहंकार पर जनता के निर्णय के रूप में भी देखते हैं।सत्ता स्थायी नहीं होती। पद, प्रतिष्ठा और अधिकार समय के साथ आते-जाते रहते हैं। जो स्थायी रहता है, वह है व्यक्ति का व्यवहार, उसकी विनम्रता और लोगों के प्रति उसका सम्मान।यही कारण है कि इतिहास बार-बार हमें सिखाता है—”ये सत्ता का दबदबा, ये हुकूमत, ये दौलत का नशा, किरायेदार हैं सब, घर बदलते रहते हैं।”पद का अहंकार कभी नहीं करना चाहिए। आज जो शिखर पर है, कल उसे भी जनता के बीच खड़ा होना पड़ सकता है। इसलिए शब्दों में संयम, व्यवहार में विनम्रता और विरोधियों के प्रति भी सम्मान बनाए रखना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।

sbobet88

×