बागपत थाना खेकड़ा पुलिस ने चैकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 100 पेटी हरियाणा मार्का अवैध देशी शराब और तस्करी में प्रयुक्त टाटा इंट्रा पिकअप बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार अभियान के तहत खेकड़ा पुलिस ने एक अभियुक्त को पकड़ा। तलाशी में पिकअप संख्या DL1LAL8226 में लदी 100 पेटियां मिलीं, जिनमें 5000 पव्वा यानि करीब 900 लीटर शराब थी।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोमवीर पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम मदीना, थाना बड़ौदा, जिला सोनीपत, हरियाणा उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है।
इस संबंध में थाना खेकड़ा पर मु0अ0सं0 336/26 धारा 63/72 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 विकास कुमार, है0का0 86 अजय कुमार और है0का0 81 हिमांशु कुमार शामिल रहे।