नंदीग्राम उपचुनाव: CM शुभेंदु से मिलने के बाद प्रत्याशी ने वापस लिया नाम, अब ममता बनर्जी ने कांग्रेस को दिया समर्थन
ममता गुट की प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। यह ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा, चूंकि इस सीट पर नामांकन प्रक्रिया अब खत्म हो चुकी है, ऐसे में अब यहां भाजपा, कांग्रेस और बागी गुट के प्रत्याशी मैदान में हैं।पश्चिम बंगाल उपचुनाव में एक नया राजनीतिक मोड़ सामने आया है। नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के मद्देनजर ममता गुट को बड़ा झटका लगा है। दरअसल नंदीग्राम विधानसभा सीट से टीएमसी ममता गुट की प्रत्याशी संचिता प्रधान (डे) ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। खबर आ रही है कि इसके बाद ममता गुट ने कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया है।