Spread the love

डिजिटल क्रांति से भारत सरकार की राजभाषा नीति को दी गति: मुंबई में बागपत मॉडल को मिली देशभर में पहचान

हिंदी सेतु और कालिंदी धारा जैसे नवाचारों से बनाई अलग पहचान, गृह मंत्रालय से मिला पुरस्कार

बागपत दिनांक 15 सितम्बर 2026 – भारत सरकार की राजभाषा नीति के कार्यान्वयन में बागपत ने देशभर में अपनी पहचान कायम की है। देश की 592 नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों में बागपत की नराकास को वर्ष 2025-26 के लिए सर्वश्रेष्ठ नराकास के राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। मुंबई में आयोजित छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मलेन में गृह मंत्रालय की ओर से समिति अध्यक्ष एवं केनरा बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख मिन्हाजुल .कमर और समिति सचिव एवं केनरा बैंक के वरिष्ठ राजभाषा प्रबंधक अभय नाथ मिश्र ने संयुक्त रूप से यह सम्मान प्राप्त किया। बागपत को पहली बार राजभाषा के क्षेत्र में भारत सरकार से यह राष्ट्रीय सम्मान मिला है।

14-15 सितम्बर को मुंबई में आयोजित सम्मेलन के उद्घाटन दिवस पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय एवं बंडी संजय कुमार, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं सुनेत्रा पंवार, राजभाषा विभाग की सचिव अंशुली आर्या सहित विभिन्न गणमान्य लोग मौजूद रहे। सम्मेलन में देशभर से 7,000 हिंदी प्रेमी शामिल हुए जिनमें विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

नराकास का गठन गृह मंत्रालय, भारत सरकार के राजभाषा विभाग द्वारा देश के प्रमुख नगरों में उच्च स्तरीय प्रशासनिक समिति के रूप में किया जाता है। समिति भारत सरकार की राजभाषा नीति को केंद्र सरकार के कार्यालयों, उपक्रमों, निगमों तहत राष्ट्रीयकृत बैंकों में हिंदी राजभाषा के प्रयोग को सुनिश्चित करती है। जनपद में यह समिति सभी केंद्रीय संस्थानों के बीच एक सेतु का कार्य करती है और प्रशासनिक कामकाज को हिंदी में सुलभ बनाने के लिए नीतियां तय करती है। जनपद बागपत में अग्रणी बैंक की भूमिका में केनरा बैंक इस समिति का संयोजन और संचालन कर रहा है।

बागपत में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति ने भारत सरकार की राजभाषा नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु डिजिटल नवाचार भी किए। इसी कड़ी में हिंदी सेतु ऐप linktr.ee/hindisetu ने बागपत की नराकास के काम को अलग पहचान दी। ऐप के माध्यम से हिंदी राजभाषा से जुड़ी सभी प्रमुख संसाधनों को एक क्लिक पर उपलब्ध कराया गया जिससे सरकारी अधिकारियों एवं कार्मिकों के लिए हिन्दी में कार्य करना सुगम हुआ और हिंदी संचार, भाषा अनुवाद की कार्यसंस्कृति मजबूत हुई। समिति के प्रयासों में माय भारत स्वयंसेवक एवं राज्य युवा पुरस्कार विजेता अमन कुमार का भी उत्कृष्ट योगदान रहा जो यूनेस्को एवं विभिन्न राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के साथ जुड़कर सूचना के अभाव को कम करने के मिशन में जुटे है।

इस पहल ने बागपत की नराकास को देश की अन्य समितियों से अलग पहचान दिलाने में भूमिका निभाई। वहीं कालिंदी धारा पत्रिका का नियमित प्रकाशन किया गया। समिति ने राजभाषा के काम को प्रशिक्षण और डिजिटल नवाचार को साथ भी जोड़ा। अर्द्धवार्षिक समीक्षा बैठकों, हिंदी कार्यशालाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के साथ ‘कालिंदी धारा’ पत्रिका के जरिए रचनात्मक हिंदी को मंच दिया गया। समिति द्वारा सदस्य कार्यालयों के बीच समन्वय, नियमित समीक्षा, हिंदी कार्यान्वयन की प्रगति, कार्यशालाओं और प्रशिक्षण के साथ राजभाषा संबंधी गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाया गया।

समिति के सचिव अभय नाथ मिश्र ने सम्मान को सभी सदस्य कार्यालयों के सामूहिक सहयोग और निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि समिति को आगे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। वहीं जनपद बागपत को यह पुरस्कार मिलने से अधिकारी वर्ग में खुशी एवं गर्व है।

एआई तकनीक से समृद्ध होगी राजभाषा: 8 लाख शब्दों से आगे बढ़ेगा ‘हिंदी शब्द-सिंधु’

सम्मेलन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत की भाषाएं अलग-अलग स्वर हैं, लेकिन भारत की भावना और आवाज एक है। उन्होंने मातृभाषा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि व्यक्ति अपनी मातृभाषा में सोचता, विश्लेषण करता और सृजन करता है तो परिणाम बेहतर होता है। साथ ही दूसरी भारतीय भाषा सीखने को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ से जोड़ने की बात कही। गृह मंत्री ने राजभाषा हिंदी को सभी भारतीय भाषाओं से जोड़ने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि ‘हिंदी शब्द-सिंधु’ अब आठ लाख शब्दों तक पहुंच चुका है और इसमें 50 हजार से अधिक स्थानीय भाषाओं के शब्द जोड़े गए हैं, जिससे हिंदी को अधिक समृद्ध बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने 2029 तक इसे दुनिया का सबसे बड़ा शब्दकोश बनाने का लक्ष्य भी बताया। सम्मेलन में एआई आधारित ‘कंठस्थ 2.0’, ‘लीला राजभाषा’, ‘लीला प्रवाह’ और बहुभाषी अनुवाद से जुड़ी पहलों का भी उल्लेख हुआ। गृह मंत्री ने कहा कि भारतीय भाषाओं को शासन, विज्ञान और साहित्य से जोड़कर उन्हें और समृद्ध करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×