➡➡लखनऊ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान, आज प्राइमरी स्कूल की तस्वीर नहीं ले सकते- अखिलेश, स्कूल की तस्वीर ली तो जेल जाना पड़ेगा- अखिलेश, अंग्रेजों ने भी पढ़ाई पर मुकदमे नहीं कराए- अखिलेश, बच्चा पढ़ा लिखा होगा तो सवाल करेगा- अखिलेश, ये रूढ़िवादी लोग शिक्षा के खिलाफ हैं- अखिलेश यादव
➡बाराबंकी, मुबारकपुर में बारिश के बीच गिरी दीवार, हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल, लोनीकटरा थाना क्षेत्र की घटना
➡चित्रकूट, बाढ़ प्रभावित विद्यार्थियों को बड़ी राहत, दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय का फैसला, ऐसे विद्यार्थियों की 50% फीस होगी वापस, कुलपति प्रो. शिशिर पांडेय ने दी जानकारी, अतिवृष्टि-बाढ़ से प्रभावित परिवारों को लाभ
➡बाराबंकी, ARTO कार्यालय की सरप्राइज चेकिंग, लखनऊ RTO प्रशासन ने निरीक्षण किया, कार्यप्रणाली, व्यवस्थाओं की जांच हुई, आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन देखा गया
➡एटा, बारिश से गिरी फोटो स्टेट की दुकान, हादसे के बाद मलबे में दबा दुकानदार, लोगों ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती, कोतवाली नगर के नगर पालिका गेट की घटना
➡दिल्ली, सभी टैक्सी यूनियनों के साथ अहम बैठक, प्रमुख प्रतिनिधियों से मिले मंत्री कपिल मिश्रा, टैक्सी चालकों की समस्याओं, हितों पर चर्चा
➡उन्नाव, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बयान, सरकार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ- चौधरी, विधि-सम्मत कार्रवाई कर रही है- चौधरी, न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई- चौधरी
➡दिल्ली, कृष्णा नगर में 13 वर्षीय किशोरी ने दी जान, पुलिस, क्राइम टीम, FSL टीम मौके पर पहुंची, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
➡गोरखपुर, शिक्षक सम्मान समारोह में सीएम का बयान, भारत ज्ञान का उपासक रहा है- सीएम योगी, ‘भारत में प्राचीन काल से ही शिक्षा का महत्व’, शिक्षक ही समाज को राह दिखाता है- सीएम, शिक्षक भावी पीढ़ी का भविष्य गढ़ते हैं- सीएम
➡मेरठ, दलित नेता मोहित जाटव से जुड़ी खबर, मोहित, फैजल के खिलाफ एक और मुकदमा, भाजपा नेता राहुल ठाकुर ने दर्ज कराया केस, फैसल,राहुल के बीच हुई थी फोन पर कहासुनी, मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराया,जांच जारी, बातचीत में मोहित का नाम नहीं, फिर भी केस दर्ज
➡आगरा, सपा ने विधानसभा वार मनाया शिक्षक दिवस, आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षकों का सम्मान, गुरु ही सबसे पहले मार्गदर्शक-सपा प्रदेश सचिव नितिन
➡कानपुर, आर्यनगर में सड़कें गड्ढों में तब्दील, विकास की राह तक रहा है इलाका, MLA अमिताभ बाजपेई ने उठाया मामला, उनके घर तक पहुंचना भी काफी मुश्किल
➡अमेठी, बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे जगदीशपुर, हम महाराजा रघु के वंशज हैं- बृजभूषण, दूसरों के लिए जीवन ज़ीना सीखा है- बृजभूषण, हम राष्ट्र और राम के लिए जीते हैं- बृजभूषण, हमारा दबदबा था, दबदबा बना रहेगा-बृजभूषण
➡कौशाम्बी, पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद एक्शन, अवैध पटाखा भंडारण करने वाले अरेस्ट, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सलमान उर्फ फारुख,मोहम्मद तालिब अरेस्ट, सलमान से 18 कार्टून में पटाखा,8KG बारूद बरामद, तालिब के कब्जे से अवैध पटाखा,11KG बारूद बरामद
➡एटा, शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का हुआ सम्मान, प्रदेश भर के 81 शिक्षकों का हुआ सम्मान, एटा शिक्षक ओमवीर सिंह भी सम्मानित, CM योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित
➡सोनभद्र, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, निखिल उर्फ हनी के रूप में हुई पहचान, खुदकुशी की वजह अब तक स्पष्ट नहीं, चोपन थाना के नई बस्ती का मामला
➡फिरोजाबाद, जिला कारागार में कैदी की मौत, आजीवन सजा काट रहा था कैदी, वसीउद्दीन हत्या मामले में था बंद, बैरक के सामने टहलते समय गिरा, ट्रॉमा सेंटर में मृत घोषित हुआ
➡दिल्ली, निशु आजाद और पिता संजय पर FIR की मांग, FIR दर्ज करवाने पहुंचे स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थक, स्वतंत्र के समर्थकों ने संसद मार्ग थाने में दी तहरीर
➡आगरा, जलभराव बना प्रसव पीड़िता के लिए मुसीबत, परिजनों ने चारपाई पर उठाकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, आधा किलोमीटर तक जलभराव में चारपाई सहारा, रामदास की ठार चाचीपुरा खंडेर गांव का मामला, दूसरी बार खुली बदहाल व्यवस्था की पोल, 21 अगस्त को शव भी चारपाई पर ले जाना पड़ा था, ग्रामीणों ने की पक्की सड़क बनवाने की मांग, आगरा की विधानसभा फतेहाबाद का मामला
➡दिल्ली, 30.18 करोड़ की सरकारी राशि में कथित फर्जीवाड़ा, सिरोंज, MP के तत्कालीन CEO शोभित त्रिपाठी गिरफ्तार, तत्कालीन जनपद पंचायत CEO को ED ने दबोचा, विवाह सहायता योजना में घोटाले का आरोप
➡सीतापुर, UGC के विरोध में सवर्णों का पैदल मार्च, क्रांतिकारी विचार मंच के बैनर तले प्रदर्शन, महाराणा प्रताप चौक से लालबाग पहुंचे लोग
➡आगरा, कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह पहुंचे बटेश्वर, भोले नाथ मन्दिर में की पूजा अर्चना, युवाओं से कुश्ती के प्रचार प्रसार की अपील की, बाह के तीर्थ बटेश्वर का है मामला
➡देहरादून, मुकाबला शुरू होने से पहले ही रावत का सरेंडर, CM धामी से चुनाव में सीधे मुकाबले से हटे रावत, कांग्रेस में गुटबाजी, मैदान छोड़ने का सिलसिला शुरू, अब हम पीछे से लीड करेंगे- हरीश रावत, ‘मुझे लगता था कि दूसरों से बेहतर काम कर सकता हूं’, लेकिन अब मैं पीछे रहना चाहता हूं- हरीश रावत, मेरी भूमिका अब ढोल बजाने वाली होगी- हरीश रावत
➡कुशीनगर, बेटी के इलाज के अभाव में मां टावर पर चढ़ी, भारी संख्या में ग्रामीण हुए एकत्रित, पुलिस और प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंचे, आशा की बेटी के पैर में लगा है चोट, आर्थिक तंगी से जूझ रही मां, नहीं हुआ बेटी का इलाज, बेटी की बिगड़ती हालत से घबरा कर टावर पर चढ़ी, रामकोला थाना क्षेत्र के बनकटा गांव का मामला