अबू धाबी में एक नीलामी के दौरान एक बच्ची की छोटी सी पसंद ने सबका ध्यान खींच लिया। यहां अपनी भतीजी की इच्छा पूरी करने के लिए एक चाचा ने सफेद फाल्कन यानी बाज के लिए करीब 1.5 मिलियन दिरहम (लगभग 3.85 करोड़ रुपये) की बोली लगा दी। करोड़ों की बोली सुनकर नीलामी में मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

यह मामला अबू धाबी इंटरनेशनल हंटिंग एंड इक्वेस्ट्रियन एग्ज़िबिशन (ADIHEX) 2026 का बताया जा रहा है। 30 अगस्त को हुई इस नीलामी में शेखा अल मंसूरी नाम की एक बच्ची अपने चाचा के साथ पहुंची थी। वीडियो में बच्ची को बाज के लिए बोली लगाते हुए देखा जा सकता है।
बताया जा रहा है कि बच्ची का दिल एक सफेद फाल्कन पर आ गया था। उसकी इच्छा पूरी करने के लिए चाचा ने नीलामी में बड़ी रकम की बोली लगा दी और आखिरकार 1.5 मिलियन दिरहम में बाज को खरीद लिया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। बच्ची की पसंद और उसे पूरा करने के लिए चाचा द्वारा करोड़ों रुपये खर्च करने की कहानी लोगों के बीच खासा आकर्षण पैदा कर रही है।