Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
Close

Search

अन्य

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रामनवमी व विजयदशमी के दृष्टिगत बागपत शहर में किया पैदल गश्त, दुर्गा पंडाल में की पूजा-अर्चना

By Subhash Chand
October 19, 2026 2 Min Read
0

त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बागपत, 18 अक्टूबर 2026–
जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल एवं पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने रामनवमी एवं विजयदशमी के दृष्टिगत आज शाम बागपत शहर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का भाव जागृत करना रहा।
इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
पैदल गश्त के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा पंडाल में पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा श्रद्धालुओं से संवाद किया। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि रामनवमी एवं विजयदशमी के पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी लोग प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी निरंतर भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं पर नजर रखें, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।
जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि सभी लोग आपसी सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के साथ त्योहार मनाएं तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

इस अवसर पर एसडीम बागपत दिग्विजय सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकार सुकन्या शर्मा अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल सहित आदि उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Author

Subhash Chand

Follow Me
Other Articles
Previous

विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील

Next

ओवरलोडिंग वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई, पांच वाहन सीज, ढाई लाख रुपये का जुर्माना

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • केशरी दर्पण (Keshari Darpan) 19 to 25 October 2026 ( PDF )
  • दोस्तो देश में मिलावट महंगाई को सरकार रोक नहीं सकती वेरोजगारी आज नहीं तो कल अपना रोद्र रूप दिखा सकती
  • धनोरा सिल्वर नगर गांव में चल रही आल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट के दूसरे दिन लिसाड, पिचोकरा,फतेहपुर पुट्ठी, बिजनौर, शामली और हरियाणा से आई टीमो ने भाग लिया
  • क़स्बा खेकड़ा में भी बाइक चोरो का आतंक
  • ओवरलोडिंग वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई, पांच वाहन सीज, ढाई लाख रुपये का जुर्माना

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2026

Categories

  • अन्य
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme