Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
Close

Search

अन्य

विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील

By Subhash Chand
October 19, 2026 3 Min Read
0

1 जनवरी 2027 को जिन नागरिकों की 18 वर्ष उम्र पूर्ण हो रही हो वे मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए BLO से संपर्क करें

लोकतंत्र का दायित्व निभाएं मतदाता सूची में नाम दर्ज कराए

बागपत, 17 अक्टूबर 2026— जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्यांशु पटेल ने जनपदवासियों से अपील की है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष अभियान दिवसों का लाभ उठाते हुए मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं। विशेष अभियान दिवस 17 एवं 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्यांशु पटेल एवं पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने बागपत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदेय स्थलों यमुना इंटर कॉलेज राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कंपोजिट विद्यालय सिसाना विकासखंड बागपत आदि मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मतदाता सूची का अवलोकन किया तथा संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विशेष अभियान दिवसों के साथ-साथ अन्य दिनों में भी बीएलओ निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करते हुए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से संबंधित कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि जिन नागरिकों की आयु 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु आवेदन करें और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बाद ही पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि “हर वोट है जरूरी”, इसलिए सभी पात्र नागरिक मतदाता पंजीकरण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।
मतदाता बनने के लिए पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदक का भारत का नागरिक होना, संबंधित निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य निवासी होना तथा निर्धारित तिथि को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करना आवश्यक है। इसके साथ ही आवेदक का नाम पहले से किसी अन्य स्थान की मतदाता सूची में दर्ज नहीं होना चाहिए तथा वह कानून के अंतर्गत मतदाता बनने के लिए अयोग्य घोषित न हो।
आवेदन के लिए आयु प्रमाण के रूप में जन्म प्रमाण पत्र अथवा अन्य मान्य दस्तावेज, पते के प्रमाण के लिए आधार कार्ड, बिजली, गैस या पानी का बिल अथवा अन्य मान्य दस्तावेज तथा पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो की आवश्यकता हो सकती है। दस्तावेजों की स्वीकार्यता एवं आवेदन संबंधी जानकारी के लिए संबंधित बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आज जनपद के सभी 511 मतदान केंद्रों के 1,081 मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान संचालित किया गया यह विशेष अभियान 24 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक जनपद के समस्त मध्य स्थलों पर संचालित रहेगा जिसमें संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर अपने मत दे स्थल पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नागरिकों का नाम दर्ज करेंगे जो लोकतंत्र की ताकत बने और आने वाले निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना मन चाहा निर्वाचित सदस्य बना सकते हैं लोकतंत्र के इस महापर्व से आप छूट न जाए इसलिए अपने मत दे स्थल पर जाएं और लोकतंत्र का दायित्व निभाएं मतदाता सूची में नाम दर्ज कराए ।
अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार राय समस्त एसडीएम समस्त तहसीलदार भी अपने क्षेत्र में अपने-अपने मतदेय स्थलों पर भ्रमणशील रहे।

इस अवसर पर एसडीएम बागपत दिग्विजय सिंह तहसीलदार खेकड़ा वर्तिका श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Author

Subhash Chand

Follow Me
Other Articles
Previous

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पिंक समाधान दिवस के रूप में आयोजित हुआ तहसील संपूर्ण समाधान दिवस

Next

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रामनवमी व विजयदशमी के दृष्टिगत बागपत शहर में किया पैदल गश्त, दुर्गा पंडाल में की पूजा-अर्चना

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • केशरी दर्पण (Keshari Darpan) 19 to 25 October 2026 ( PDF )
  • दोस्तो देश में मिलावट महंगाई को सरकार रोक नहीं सकती वेरोजगारी आज नहीं तो कल अपना रोद्र रूप दिखा सकती
  • धनोरा सिल्वर नगर गांव में चल रही आल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट के दूसरे दिन लिसाड, पिचोकरा,फतेहपुर पुट्ठी, बिजनौर, शामली और हरियाणा से आई टीमो ने भाग लिया
  • क़स्बा खेकड़ा में भी बाइक चोरो का आतंक
  • ओवरलोडिंग वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई, पांच वाहन सीज, ढाई लाख रुपये का जुर्माना

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2026

Categories

  • अन्य
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme