Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
Close

Search

अन्य

ओवरलोडिंग वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई, पांच वाहन सीज, ढाई लाख रुपये का जुर्माना

By Subhash Chand
October 19, 2026 1 Min Read
0

बागपत, 19 अक्टूबर 2026–जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल के निर्देशन में जनपद बागपत में ओवरलोडिंग वाहनों के विरुद्ध निरंतर प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) विपिन कुमार द्वारा ओवरलोडिंग वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
चेकिंग अभियान के दौरान ओवरलोडिंग के मामलों में पांच वाहनों को मौके पर सीज किया गया तथा संबंधित वाहनों पर कुल ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना, यातायात नियमों का पालन कराना तथा ओवरलोडिंग के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है।
जिलाधिकारी के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा जनपद में ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित क्षमता के अनुरूप ही वाहनों में माल का परिवहन करें तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें। ओवरलोडिंग न केवल सड़क सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि इससे सड़क एवं परिवहन व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

सूचना विभाग, बागपत

Author

Subhash Chand

Follow Me
Other Articles
Previous

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रामनवमी व विजयदशमी के दृष्टिगत बागपत शहर में किया पैदल गश्त, दुर्गा पंडाल में की पूजा-अर्चना

Next

क़स्बा खेकड़ा में भी बाइक चोरो का आतंक

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • केशरी दर्पण (Keshari Darpan) 19 to 25 October 2026 ( PDF )
  • दोस्तो देश में मिलावट महंगाई को सरकार रोक नहीं सकती वेरोजगारी आज नहीं तो कल अपना रोद्र रूप दिखा सकती
  • धनोरा सिल्वर नगर गांव में चल रही आल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट के दूसरे दिन लिसाड, पिचोकरा,फतेहपुर पुट्ठी, बिजनौर, शामली और हरियाणा से आई टीमो ने भाग लिया
  • क़स्बा खेकड़ा में भी बाइक चोरो का आतंक
  • ओवरलोडिंग वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई, पांच वाहन सीज, ढाई लाख रुपये का जुर्माना

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2026

Categories

  • अन्य
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme