बागपत छपरौली
राष्ट्रीय लोकदल का सदस्यता अभियान छपरौली विधानसभा में जोर पकड़ रहा है
राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यता अभियान के तहत छपरौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जिवाना गुलियांन और मुकीमपुरा में सोमवार को सदस्यता अभियान बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व विधानसभा प्रभारी डॉ. अनिल आर्य ने किया।
इस दौरान सैकड़ों लोगों ने रालोद की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। डॉ. अनिल आर्य ने कहा कि रालोद हमेशा किसानों, मजदूरों, नौजवानों और सर्वसमाज के हक की लड़ाई लड़ती आई है।
आज बड़ी संख्या में ग्रामीणों का पार्टी से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि जनता रालोद की नीतियों पर विश्वास करती है। सदस्यता अभियान में शामिल लोगों ने एक स्वर में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और लोकदल की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
जय रालोद! जय जयंत चौधरी!