बालिकाओं को बनाया गया एक दिन का सांकेतिक अधिकारी कोई बनी SDM तो कोई बनी EO, डीएसओ
बागपत, 30 सितम्बर 2025
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत आज जनपद बागपत की लॉर्ड महावीर इंटर कॉलेज की छात्रा कुमारी अवंतिका को एक दिन के लिए बड़ौत तहसील का सांकेतिक उपजिलाधिकारी बनाया गया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भावना सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य बालिकाओं में शिक्षा के प्रति आत्मविश्वास को बढ़ाना और उन्हें समाज निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है। कुमारी अवंतिका ने एक दिन के सांकेतिक उपजिलाधिकारी के रूप में कार्य करते हुए तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली को समझा और आम नागरिकों से संवाद भी किया।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बताया कि सशक्त नारी ही सशक्त देश की आधारशिला है। मिशन शक्ति अभियान का लक्ष्य बालिकाओं व महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन की दिशा में प्रोत्साहित करना है। सरकार की मंशा है कि प्रत्येक बालिका अपने सपनों को साकार करे और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे।
कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं और बालिकाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं शैक्षिक अवसरों के बारे में जानकारी दी गई, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में अग्रणी भूमिका निभा सकें।
इस अवसर पर तहसीलदार श्वताव सिंह सहित आदि अधिकारियों ने सांकेतिक उपजिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया ।
नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी में आशी को 1 दिन का सांकेतिक अधिशासी अधिकारी बनाया गया इससे कन्याओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और देश के सेवाओं में योगदान देंगे।
सूचना विभाग बागपत