नानी और 7 साल के नाती की हत्या
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र स्थित कान्हा नगला गांव में शनिवार, 14 नवंबर 2026 की सुबह एक विधवा महिला और उनके 7 वर्षीय नाती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को शुरुआती जांच में लूटपाट के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है,मृतकों की पहचान गांव निवासी विधवा न्याज बानो और उनकी बेटी के सात वर्षीय बेटे अफ़नान के रूप में हुई है। दोनों शुक्रवार की रात घर में सो रहे थे,शनिवार सुबह जब बच्चे की मां चाय लेकर घर पहुंची, तो दोनों के शव अंदर अलग-अलग चारपाई पर पड़े मिले। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं,
छानबीन के दौरान महिला के कानों से सोने के कुंडल गायब मिले और पाजेब नीचे पड़ी मिली। घर का अन्य सामान भी बिखरा हुआ था, जिससे बदमाशों द्वारा लूट के बाद पहचान उजागर होने के डर से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है,
