100 200 500 देकर जीवन दाता बनिए ग्रामसभा चकिया गिर्दकोट प्रयागराज उत्तर प्रदेश के समस्त सम्मानित एवं सहयोगियों,
अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे गाँव के दिनेश बिंद (पुत्र शोभनाथ) का छोटा बेटा अर्जुन (उर्फ रामपाल) गंभीर रूप से बीमार है। पेट की आंत में गंभीर चोट लगने के कारण वह इस समय चिल्ड्रेन हॉस्पिटल, प्रयागराज में भर्ती है। डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए तुरंत ऑपरेशन की सलाह दी है।
आप सभी दिनेश भाई की आर्थिक स्थिति से भली-भांति परिचित हैं। अस्पताल और ऑपरेशन का भारी-भरकम खर्च उठा पाना उनके बस की बात नहीं है।
एक बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए इस मुश्किल समय में हम सबको मिलकर आगे आना होगा। आपका थोड़ा सा सहयोग (दान) भी इस परिवार के लिए बहुत बड़ा सहारा बन सकता है।
“नर सेवा ही नारायण सेवा है”