Spread the love

देखिए मोदी राज में देश के जवानों का क्या हाल है

🔹 दिल्ली में ब्रिगेडियर पर हमला !
🔹 देहरादून में ब्रिगेडियर की हत्या !

देश में सैनिकों और उनके परिवारों पर लगातार बढ़ते हमलों व मारपीट की वारदातें – मोदी राज में न्यू नॉर्मल!

बीती रात, दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में सेना के एक सर्विंग ब्रिगेडियर और उनके बेटे को पीटा गया, जबकि पुलिस कायरों की तरह देखती रही और ब्रिगेडियर की पत्नी के साथ भी अपमानजनक व्यवहार किया गया।

BJP राज में ये गुंडाराज अब एक खतरनाक ट्रेंड बन चुका है।

MHA क्या कर रहा है, देश में ये घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही।

बीती रात दक्षिणी दिल्ली के वसंत एन्क्लेव में एक और शर्मनाक घटना — सेना के सर्विंग ब्रिगेडियर और उनके परिवार के साथ मारपीट!

ध्यान रहे, कुछ ही दिन पहले 30 मार्च 2026 को उत्तराखंड के देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर के. जोशी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

▪️ देश के BJP शासित राज्यों में सैनिकों के साथ मारपीट और हत्याओं की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं।
▪️ पुलिस थानों में सैनिकों के साथ बर्बरता हो रही है।
▪️ और अब बदमाशों द्वारा उन्हें खुलेआम गोलियों से निशाना बनाया जा रहा है।

इस खतरनाक सिलसिलेवार ट्रेंड के कुछ अन्य मामले:

👉 झुन्झुनूं (29 मार्च 2026)— सेना के रिटायर्ड जवान उदयवीर सिंह चाहर की चाकू मारकर हत्या
👉 प्रयागराज (27 मार्च 2026) — उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा सेना के जवान का सिर फोड़ा गया।
👉 ग्वालियर (20 मार्च 2026) — थाने में Hony. Capt. को बेरहमी से पीटा गया।
👉 मथुरा (1 मार्च 2026) — पत्नी और मां के सामने जवान की पिटाई।
👉 लखनऊ (23 फरवरी 2026) — एयरफोर्स जवान का कान का पर्दा फाड़ दिया गया।
👉 गुरुग्राम (21 फरवरी 2026) — रिटायर्ड कर्नल अनिल यादव पर जानलेवा हमला।
👉 मेरठ (अगस्त 2025) — टोल प्लाज़ा पर जवान को बांधकर पीटा गया।
👉 जयपुर (अगस्त 2024) — कमांडो को थाने में निर्वस्त्र कर पीटा गया।
👉 बीकानेर (15 नवंबर 2024) — पुलिस द्वारा हमला, सिर पर गंभीर चोट।
👉 मणिपुर (जुलाई 2023) — रिटायर्ड सूबेदार के परिवार के साथ अमानवीय घटना।
👉 मणिपुर (17 सितंबर 2023) — छुट्टी पर आए जवान का अपहरण और हत्या।
👉 पटियाला (मार्च 2023) — सर्विंग कर्नल और उनके बेटे के साथ मारपीट।
👉 ओडिशा (सितंबर 2024) — सेना अधिकारी के परिवार के साथ दुर्व्यवहार।
👉 महू (सितंबर 2024) — सेना अधिकारियों के साथ मारपीट और लूट।

आज हालात यह हैं कि जिस वर्दी को देखकर दुश्मन कांपता था, उसी वर्दी का अपने ही देश में अपमान हो रहा है।

CDS और तीनों सेना प्रमुखों से आग्रह है कि इन घटनाओं पर गंभीर संज्ञान लें — यह एक बेहद खतरनाक प्रवृत्ति बनती जा रही है।

मोदी जी, क्या यही है आपका “नया भारत”, जहां सैनिक अपने ही घर में असुरक्षित रहें, उनके साथ पुलिस और गुंडे मारपीट करें?

यह सिर्फ कानून-व्यवस्था की विफलता नहीं है — यह सेना के गौरव, सैनिकों की गरिमा और सम्मान पर सीधा हमला है।

सोचिए, अगर देश के सैनिक ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या हाल होगा?

शर्मनाक सच्चाई:

▪️ टोल प्लाज़ा पर सैनिकों की पिटाई
▪️ थानों के अंदर मारपीट
▪️ वरिष्ठ अधिकारियों तक को नहीं बख्शा जा रहा
▪️ एयरपोर्ट पर बदसलूकी
▪️ परिवारों के साथ दुर्व्यवहार

कांग्रेस पार्टी के पूर्व सैनिक विभाग ने 11 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर इसके खिलाफ आंदोलन किया था, और सैनिक समाज के सम्मान के लिए यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर इस्तीफा दें और संबंधित DCP/ACP/SHO को तुरंत बर्खास्त किया जाए।

जय हिंद 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sbobet88

×