Spread the love
Lavc60.20.101

नितिन कुमार सिंह, बागपत/बड़ौत/थल। कांग्रेस पिछड़ा अल्पसंख्यक भाईचारा सम्मेलन में आशा से अधिक की भीड़ से जिलाध्यक्ष लव कश्यप की टीम उत्साहित नजर आयी। बागपत कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का जोरदार स्वागत करते हुए जबरदस्त नारेबाजी की और उन्हें भगवान महर्षि कश्यप जी जयंती के उपलक्ष में भगवान महर्षि कश्यप जी की मूर्ति भेट कर सम्मानित भी किया। । इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि हम सबको मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। उन्होंने बागपत की क्रांतिकारी धरा से भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि, भाईचारा खत्म करने की साजिश रचने वाले कभी भी देश के वफादार नहींं हो सकते।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ओमवीर तोमर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती रमा कश्यप पूर्व प्रदेश महासचिव नवाब अहमद हमीद, सीमा मेहरा आदि ने भी विचार रखे तथा कांग्रेस को सिद्धांत, आदर्श और भाईचारा कायम रखने के साथ ही विकास के लिए कृतसंकल्प पार्टी बताया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने किया एवं अध्यक्षता चौधरी सुखबीर सिंह ने की। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लल्लू कुमार जी, सांसद रशीद अल्वी जी, गोण्डा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी बहन रमा कश्यप, पवन कश्यप, अनुज कश्यप राजीव कश्यप और अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

बागपत जनपद के छपरौली विधानसभा क्षेत्र के अशरफाबाद थल गांव में रविवार को कांग्रेस के पिछड़ा-अल्पसंख्यक भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए कश्यप समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी ,9 टिकट के रूप में देने का काम किया एवं आगे भी इस अति पिछड़े समाज को हिस्सेदारी देने का काम करेंगे। केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला, उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की सरकार पिछड़ों के आरक्षण को छीन रही है। भाजपा लगातार संविधान पर हमले कर रही है।
अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव कर निरंतर उनको निशाना बनाने का काम कर रही है। पिछड़े वर्गों का आरक्षण भी सुरक्षित नहीं है। देश में जातिगत जनगणना को आवश्यक बताते हुए कहा कि इसकी मांग राहुल गांधी लगातार उठा रहे हैं, लेकिन सत्तारूढ़ दल के नेता दलितों और पिछड़ों के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि आज राहुल गांधी प्यार के पैगाम को लेकर जिस तरह किसान, दलित, पिछड़े, आदिवासी और अल्पसंख्यकों की आवाज को उठाने का काम कर रहे हैं, आज सभी पिछड़ा अल्पसंख्यक लोगों ने इस बागपत जिले में यह शपथ ली है कि आने वाले दिन में उनके साथ चलकर संविधान अल्पसंख्यक और पिछड़ा के अधिकारों की रक्षा करेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश में धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश की जा रही है, जिससे अल्पसंख्यकों में भय का माहौल है. सम्मेलन में मौजूद राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी ने भी केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा पूरा नहीं हुआ और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा देश में फुट डालो राज करो की निति अपना रही, भाजपा को गरीबो में लव जिहाद दिखता है जबकि भाजपा के बड़े नेता भी दामाद है। उन पर भाजपा कभी लव जिहाद के आरोप नहीं लगाती। राशिद अल्वी ने किया उद्घोष,”देश हम सबका”, जिसमें ह से हिन्दू व म से मुसलमान तथा स सिख आदि सभी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sbobet88

×