हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रो. अशोक पोखरियाल को वाणिज्य विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय में वाणिज्य शिक्षा एवं शोध गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनीस-उज-जमाल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के बाद प्रो. पोखरियाल को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। वे आगामी तीन वर्षों तक अथवा अपनी सेवानिवृत्ति तक इस पद पर कार्यभार संभालेंगे।प्रो. अशोक पोखरियाल लंबे समय से वाणिज्य विषय के अध्यापन एवं शोध कार्य से जुड़े रहे हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यता, प्रशासनिक अनुभव और विषय में गहरी पकड़ को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।विश्वविद्यालय प्रशासन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में वाणिज्य विभाग नई ऊंचाइयों को छुएगा और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं शोध के अवसर मिलेंगे।

subhashchand4

Bysubhashchand4

Apr 8, 2026
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sbobet88

×