सुरजीत सिंह, 28 अगस्त 2026, चंदौसी (संभल)।

जनपद संभल के कस्बा चंदौसी एक परिवार में रक्षाबंधन का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
दादी मां क्रांति देवी ने बताया कि मेरे बेटे, पोता, पोती, बेटी, दामाद, धैवता, धैवती, सभी चंदौसी घर पर एकत्र हुए जहां सभी ने मिलजुल कर राखी का त्यौहार रक्षाबंधन बड़ी धूमधाम से मनाया। बहनों ने भाइयों को राखी बांधी और भाइयों ने बहनों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। दादी मां क्रांति देवी ने भी सभी को आशीर्वाद दिया।