Spread the love

जिलाधिकारी की अनुशंसा पर भारत सरकार को भेजा गया आवेदन, राष्ट्रीय पुरस्कार की दौड़ में पहली बार शामिल हुआ बागपत

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गूंजा बागपत का नाम, ग्लोबल थिंकिंग लोकल एक्शन का मॉडल अपनाया

बागपत, दिनांक 05 अक्टूबर 2025 – उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च युवा पुरस्कार, राज्य स्तरीय स्वामी विवेकानन्द यूथ अवॉर्ड विजेता अमन कुमार ने अब राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के लिए आवेदन किया है जो युवाओं को मिलने वाला देश का सर्वोच्च युवा पुरस्कार है।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर लोकभवन, लखनऊ में आयोजित विशेष समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से अमन कुमार को राज्य युवा पुरस्कार 2023-24 प्रदान किया गया था जो जनपद बागपत के इतिहास में प्रथम युवा पुरस्कार के रूप में दर्ज हुआ था। अब बागपत के इस होनहार की उपलब्धियों के बल पर पहली बार बागपत जिला राष्ट्रीय पुरस्कार की दौड़ में शामिल हुआ है। जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अनुशंसा पर जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी के मार्गदर्शन में आवेदन तैयार कर भारत सरकार को प्रेषित किया गया है।

अमन कुमार ने बताया कि वह स्वामी विवेकानन्द यूथ अवॉर्ड मिलने के उपरांत इस वर्ष जनपद के युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं कि कैसे वे भी समाज कार्यों में सहभागी बन एक जिम्मेदार युवा नागरिक बन सकते हैं। उनके प्रयासों से इस बार चार नए युवाओं का मार्गदर्शन कर उनका आवेदन स्वामी विवेकानन्द यूथ अवॉर्ड हेतु तैयार कराया गया है ताकि जनपद के अधिकाधिक युवाओं को आगे बढ़ने का संबल एवं प्रोत्साहन मिले। वहीं राज्य पुरस्कार में प्राप्त धनराशि से स्वामी विवेकानन्द के विचारों पर आधारित साहित्य का युवाओं के बीच प्रचार प्रसार कर रहे हैं। अमन ने बताया, “हमारा जनपद हमारी जिम्मेदारी है और एक नागरिक के रूप में हमें जो कुछ भी इसकी बेहतरी के लिए कर सकते हैं, वह करना चाहिए।”

अब पूरा बागपत जनपद इस आशा से देख रहा है कि अमन राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी मेहनत और समर्पण से प्रदेश का मान बढ़ाएँगे। एक ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़े युवा के रूप में अमन कुमार को राष्ट्रीय स्तर का यह सम्मान मिलने से प्रदेश के उन सभी युवाओं का मनोबल बढ़ेगा जो अपने क्षेत्र के विकास में निःस्वार्थ भाव से योगदान दे रहे हैं। उनकी पहल से न सिर्फ ग्रामीण इलाकों में युवाओं की सोच बदली है बल्कि उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदारी का अहसास भी हुआ है।

आसान नहीं थी राह, काम आई चाह

अमन ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की में अध्ययन के दौरान अखबार वितरित किए। पढ़ाई हेतु स्कूल फीस न होने की स्थिति में गुरुजन मदद के लिए आगे आए। कम उम्र में ही पिता का साथ छुटने के बावजूद अमन ने हार नहीं मानी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग चुना। कभी शिक्षा छोड़कर ट्यूबलाइट फैक्ट्री में काम करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। दो वर्षों तक प्राइवेट कंपनी में कार्य कर परिवार की मदद की और फिर पुनः शिक्षा में दाखिला लेकर उच्च शिक्षा पूरी की। अपनी पारिवारिक पीढ़ी में वह पहले सदस्य हैं जिन्होंने इंटरमीडिएट की शिक्षा पूरी की। परिवार में माता अनीता देवी, भाई वासु मलनिया और बहन कशिश ने हर कदम पर उनका साथ दिया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गूंजा बागपत का नाम

अमन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के संग कार्य करने के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन के कार्यों ने भी योगदान देकर ग्लोबल थिंकिंग, लोकल एक्शन का मंत्र अपनाया। उनकी उपलब्धियों से प्रेरित होकर एवं मार्गदर्शन प्राप्त पर जनपद के अनेकों युवा आगे बढ़े जो आज अपनी सफलता का श्रेय अमन को देते है।

अमन विगत चार वर्षों से सामाजिक कार्यों में अग्रणी योगदान दे रहे है और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व के यूनेस्को इंडिया, यूनेस्को, हंड्रेड, नेचर पॉजिटिव यूनिवर्सिटीज, सत्यार्थी यूथ नेटवर्क, क्लाइमेट कार्डिनल्स, माय भारत जैसे विभिन्न संस्थानों से जुड़े है। वह माय भारत से संबद्ध उड़ान यूथ क्लब के अध्यक्ष के रूप में तकनीकी से सामाजिक बदलाव के मॉडल पर कार्य कर रहे है। माय भारत उत्तर प्रदेश मेंटोर चयनित होकर प्रदेश के अनेकों यूथ क्लब एवं स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360 संचालित कर 84 लाख से अधिक लोगों तक शैक्षिक अवसरों की जानकारी पहुंचाई। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के सानिध्य में करुणा पर आधारित विश्व के प्रथम विशेष विद्यालय का भी हिस्सा रहे हैं।

वहीं उनके द्वारा स्थानीय प्रशासन के कार्यों में स्वैच्छिक योगदान देते हुए कांवड़ यात्रा एप, नगर निकाय निर्वाचन एप, स्वीप बागपत एप, सूचना सेतु एप जैसे तकनीकी आधारित समाधान विकसित किए गए जिसके माध्यम से लाखों लोग लाभान्वित हुए एवं ई गवर्नेंस का मॉडल स्थापित हुआ। प्रशासन की जिला स्वीप कोर कमेटी के युवा सदस्य बने और लोकसभा निर्वाचन संपन्न कराने में उत्कृष्ट योगदान दिया। ग्राम पंचायत फ़ैजपुर निनाना की वेबसाइट बनाकर डिजिटल पंचायत का दर्जा दिलाया।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

दोस्तो NEET CBSE SSC और अब CUET हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 मजदूरों की मौत देश का मुसलमान मांग कर रहा है गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो तब धीरेन्द्र शास्त्री को देखकर लगता है हंस कर इस मांग का मजाक उड़ा रहे हैं जहरीली शराब पीने से 13 व्यक्तियों की मौत और RBI देश को बता रहा है की देश में 20 प्रतिशत 500 के नोट नकली चलन में हैंदोस्तो क्या लगता है मोदी सरकार अब देश की व्यवस्था को ठीक कर देगी अभी तो देश के भ्रस्ट प्रशासन भ्रस्ट और अपराधी नेताओं की चर्चा नहीं करी है मोदी सरकार देश की जनता से कितना टैक्स बसूलती है और कितना देश की जनता पर खर्च करती है कितना देश के कर्मचारियों पर खर्च करती है कितना अपने ऊपर खर्च करती है कितना मीडिया पर खर्च करती है कारपोरेटों का कितना पैसा माफ किया जाता हैदोस्तो अगर इन सबकी चर्चा देश में होंने लगी तो देश की जनता सीधे विपक्षी नेताओं से सबाल करने लगेगी कि जब मोदी सरकार देश की जनता को खुलेआम लूट रही है तो विपक्षी नेता क्या कर रहे हैं मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए देश में आंदोलन शुरू क्यों नहीं कर रहेदोस्तो आज जनता के लिए कोई कुछ भी नहीं कर सकता देश की मोदी सरकार की नीतियों से आम जनता की समस्याएं बढ़ती जाएंगी क्योंकी आय कम होती जा रही है और महंगाई बढ़ती जा रही हैदोस्तो अगर PACL सहारा साइप्रसाद कल्पतरू KBCL जैसी तमाम कम्पनियों के निवेशकों की बात करें तो लगेगा मोदी सरकार का एक ही उद्देश्य है सत्ता में रहने का देश की आम जनता को बर्बाद करना और अपने कारपोरेट मित्रों को मालामाल करनादोस्तो अब मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए देश में आंदोलन शुरू तो करना होगा अगर विपक्षी पार्टियों के नेता नहीं करते हैं तो हम कांग्रेस के निचले स्तर के नेता शुरू करेंगे मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए कांग्रेस का आंदोलनदोस्तो कांग्रेस के नेता साथ आएं या न आएं अब 17 अगस्त 26 को उ.प्र. के संभल कलेक्ट्रेट से शुरू होगा कांग्रेस का आंदोलनदोस्तो प्रत्येक माह की 25 तारीख को संभल कलेक्ट्रेट पर साउंड सिस्टम लगा कर देश के शासन और प्रशासन को कांग्रेस के इस आंदोलन की जानकारी भी देते हैंदोस्तो देश की जनता विशेसकर देश का युवा कांग्रेस के इस आंदोलन से जुड़ेगाधन्यवादआपका अपना विनोद साथीजिला उपाध्यक्षसंभल कांग्रेसजिला संयोजकसंभल8791674785 9720026990 wजय हिन्द जय भारत जय कांग्रेस

ईदुज्जुहा पर्व पर बागपत में शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई नमाजबागपत 28 मई 2026— जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय की उपस्थिति में आज बागपत ईदगाह पर ईदुज्जुहा (बकरीद) के पर्व के अवसर पर नमाज शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में अदा की गई।इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा की तथा अमन, शांति, भाईचारे एवं देश की खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज उपरांत लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईदुज्जुहा की मुबारकबाद दी।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा कानून व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।जनपद में त्योहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।इस अवसर पर एसडीएम बागपत ज्योति शर्मा ,तहसीलदार बागपत अभिषेक सिंह ,बागपत अधिशासी अधिकारी के के भड़ाना उपस्थित रहे।

अब मोदी सरकार एक वर्ष में सत्ता से बाहर हो जाएगी : राहुल गाँधीदोस्तो शायद राहुल गाँधी को पता चल चुका होगा कि 17 अगस्त 26 को उ.प्र. के संभल कलेक्ट्रेट से मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए कांग्रेस का आंदोलन देश में शुरू हो रहा हैदोस्तो आज हम संभल कलेक्ट्रेट पर साउंड सिस्टम लगाकर इसीलिए प्रदर्शन कर रहे हैं कि देश के शासन और प्रशासन को अभी से पता चल जाए कि 17 अगस्त 26 को संभल कलेक्ट्रेट से मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए कांग्रेस का आंदोलन शुरू होगादोस्तो आज इस प्रदर्शन के माध्यम से हम देश की जनता को विस्वास दिलाते हैं यह जो महंगाई की मार देश की जनता के ऊपर डाली गई हैं इसकी बसूली मोदीजी और उनके मन्त्रीमंडल के सदस्यों के साथ BJP की सम्पत्ति जप्त करके इसकी भरपाई की जाएगी साथ ही जितने भी सांसद बिधायक मुख्यमंत्री हैं सभी की सम्पत्तियों की जांच होगी सभी की सम्पत्तियों को जप्त किया जायेगा सभी के ऊपर दर्ज मुकददमों की सुनबाई के लिए देश में स्पेशल कोर्ट त्यार होंगी जिन्होंने सत्ता में आकर अपने मुकददमों को हटाया है उनके सभी मुकददमों की फिर से सुनबाई की जाएगीPACL सहारा कल्पतरू साइप्रसाद निमवस KBCL सहित उन सभी कम्पनियों के निवेशकों का पैसा व्याज सहित दिया जायेगा साथ ही जिन निवेशकों का पैसा बगैर व्याज के दिया गया है उनको व्याज दिया जायेगा17 अगस्त 26 को शुरू होंने बाला कांग्रेस का आंदोलन देश की सम्पूर्ण व्यवस्था को बदलेगाआने बाली 25 तारीख को जिलाधिकारी संभल के द्वारा एक ज्ञापन राष्ट्रपति महोदया को देकर संभल कलेक्ट्रेट से मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए शुरू होंने बाले कांग्रेस के आंदोलन की जानकारी देंगेआज के प्रदर्शन का संचालन भानप्रकाश राणा नें किया प्रदर्शन के मुख्यातिथि विनोद साथी रहे प्रेमपाल यादव मुनेश यादव और रवेंद्र कुमार नें अपने विचार व्यक्त कियेधन्यवाद आपका अपना विनोद साथीजिला उपाध्यक्षसंभल कांग्रेसजिला संयोजक ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवारसंभल8791674785 9720026990 wजय हिन्द जय भारत जय कांग्रेस

sbobet88

×