Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

बागपत, मेरठ और उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

बागपत, मेरठ और उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

  • होम
  • लॉगिन
  • रजिस्टर
  • ई-पेपर
  • बागपत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली-एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • ताज़ा
  • राशिफल
  • धर्म-आस्था
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
  • होम
  • लॉगिन
  • रजिस्टर
  • ई-पेपर
  • बागपत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली-एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • ताज़ा
  • राशिफल
  • धर्म-आस्था
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
Close

Search

अन्य

वन्यजीवों की एक लाख से ज्यादा प्रजातियों का हो रहा कारोबार

By Keshari Darpan
November 1, 2026 2 Min Read
0
  • यह पहले लगाए गए अनुमानों का दोगुने से भी ज्यादा
  • मेलबर्न विश्वविद्यालय का शोध, जानवरों के साथ पौधे भी इसका हिस्सा

1,07,356 वन्यजीवों और पौधों प्रजातियों का हो रहा कारोबार
50,000 प्रजातियां शामिल थीं पिछले अनुमान में
4,000 से ज्यादा तितलियों की प्रजातियों का व्यापार होता है
2,000 प्रजातियों की मकड़ियां बेची जाती हैं
3.7 करोड़ समुद्री घोड़े हर साल पकड़े जाते हैं

नई दिल्ली। दुनियाभर में वन्यजीवों और पौधों की कम से कम 1,07,356 प्रजातियों का कारोबार हो रहा है। इससे पहले अनुमान लगाया गया था कि इनकी संख्या 50 हजार हो सकती है। एक नए वैश्विक अध्ययन में सामने आया कि यह संख्या अनुमान के दोगुने से भी ज्यादा है।
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न विश्वविद्याल की शोधकर्ता और अध्ययन की प्रमुख लेखिका एलिस ह्यूजेस के मुताबिक, जब वन्यजीव व्यापार की बात होती है तो आमतौर पर दिमाग में हाथियों, बाघों और पैंगोलिन की तस्करी आती है। इसका दायरा इससे कहीं बड़ा है। इसमें लकड़ी, समुद्री भोजन, औषधीय पौधे, पालतू जानवर, सजावटी मछलियां और कवक तक शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर का कारोबार कानूनी रूप से होता है।

अवैध कारोबार कुल व्यापार का छोटा हिस्सा
अध्ययन के मुताबिक, वन्यजीवों का ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय कारोबार कानूनी है। अवैध तरीके से हासिल किए गए वन्यजीवों की जब्ती कुल कानूनी और अवैध व्यापार की मात्रा का महज 0.01 फीसदी है। वहीं, कीमत के लिहाज से देखें तो अवैध तस्करी का हिस्सा कुल कारोबार के 10 फीसदी से ज्यादा नहीं है। शोधकर्ताओं का कहना है कि अवैध कारोबार का हिस्सा भले ही छोटा हो, लेकिन इससे संकटग्रस्त प्रजातियों के अस्तित्व पर गंभीर खतरा है।

पौधे और छोटे जीव भी शामिल
वन्यजीव व्यापार में पौधों की प्रजातियों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। जानवरों में सबसे ज्यादा तितलियों और मकड़ी का कारोबार होता है। दुनियाभर में तितलियों की 4,000 से ज्यादा और मकड़ी जैसे जीवों की करीब 2,000 प्रजातियों का व्यापार किया जाता है। विकासशील देशों से पकड़कर इन्हें अमीर देशों के बाजारों में बेचा जाता है।

पक्षियों की 65 फीसदी प्रजातियां कारोबार का हिस्सा
दुनिया में पक्षियों की लगभग 65 फीसदी ज्ञात प्रजातियां किसी न किसी रूप में व्यापार का हिस्सा हैं। इनकी मांग मांस, पंख और घर में पालने के लिए होती है। कई पक्षियों को उनकी मधुर आवाज या इंसानों की तरह बोलने की क्षमता के कारण खरीदा जाता है। इनमें कई प्रजातियों के तोते और छोटी चिड़ियां शामिल हैं।

हर साल पकड़े जाते हैं 3.7 करोड़ समुद्री घोड़े
मछलियों की 5,454 प्रजातियां अंतरराष्ट्रीय कारोबार का हिस्सा हैं। अनुमान के मुताबिक, हर साल करीब 3.7 करोड़ समुद्री घोड़ों यानी सी-हॉर्स को पकड़ा और बेचा जाता है। इनमें से लगभग 95 फीसदी उन देशों से आते हैं जहां ऐसे व्यापार पर नजर रखने वाली संस्था साइट्स ने इनके व्यापार पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

Author

Keshari Darpan

Follow Me
Other Articles
Previous

एआई ने एक महीने में एंटीबॉडी के 35,000 डिजाइन बनाए, अब तेजी से बनेगी दवा

Next

यूपी में न्यूनतम मजदूरी की नई दरें लागू, कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन; बोनस भुगतान के भी निर्देश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • NEET, JEE, CUET परीक्षा में बनें ऑब्ज़र्वर: NTA दे रहा ₹4,000 प्रतिदिन, रिटायर्ड अफ़सर-पूर्व सैनिक-शिक्षक 6 दिसंबर तक करें आवेदन
  • अंडर-19 एशिया कप: भारत चैंपियन, फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर 1 विकेट से हराया; मोहित उल्वा बने हीरो
  • समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और बाहुबलियों के मुद्दे पर राज्य की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। एचटी लीडरशिप समिट (HT Leadership Summit) में बोलते हुए अखिलेश ने यूपी के बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) को ‘सबसे बड़ा माफिया’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी के टॉप माफियाओं के नाम कोई नहीं पढ़ता और न ही उन पर कोई चर्चा करता है।
  • बाल गृह में संरक्षित बच्चों की शिकायत पर प्रशासन ने की कार्रवाई, केयरटेकर पर मुकदमा दर्ज
  • राजस्व एवं विकास कार्यों में जनपद बागपत ने प्रदेश में प्राप्त की छठी रैंक, जिलाधिकारी ने टीम को दी बधाई

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • November 2026
  • October 2026

Categories

  • अन्य
  • ई-पेपर
  • उत्तर प्रदेश
  • क्रिकेट
  • ताज़ा
  • दिल्ली-एनसीआर
  • दुनिया
  • धर्म-आस्था
  • बागपत
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme
केशरी दर्पण ऐपफ्री ऐप इंस्टॉल करें – ताज़ा खबरें एक टैप में
🔔
नई खबर की सूचना पाएँखबर छपते ही आपके फ़ोन पर नोटिफ़िकेशन
केशरी दर्पण पर अपने इलाके की खबर भेजने के लिए लॉगिन करें।
🔑लॉगिन करके खबर लिखें 📝नया खाता बनाएँ (लेखक)