Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

बागपत, मेरठ और उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

बागपत, मेरठ और उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

  • होम
  • लॉगिन
  • रजिस्टर
  • ई-पेपर
  • बागपत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली-एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • ताज़ा
  • राशिफल
  • धर्म-आस्था
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
  • होम
  • लॉगिन
  • रजिस्टर
  • ई-पेपर
  • बागपत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली-एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • ताज़ा
  • राशिफल
  • धर्म-आस्था
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
Close

Search

दिल्ली-एनसीआर

एआई ने एक महीने में एंटीबॉडी के 35,000 डिजाइन बनाए, अब तेजी से बनेगी दवा

By Keshari Darpan
November 1, 2026 2 Min Read
0
  • एंथ्रोपिक का क्लॉड एआई खाने से होने वाली एलर्जी का इलाज ढूंढ रहा
  • इसने सात ऐसी समस्याओं को भी पहचाना जिसे विशेषज्ञ नहीं पकड़ पाए

नई दिल्ली। एआई अब दवा बनाने के काम में भी इंसानों को टक्कर दे रहा है। एंथ्रोपिक ने बताया है कि उसने अपने एआई मॉडल क्लॉड की मदद से खाने से होने वाली एलर्जी के इलाज के लिए करीब 35 हजार एंटीबॉडी डिजाइन तैयार किए हैं। इन्हें तैयार करने में लगभग एक महीने का समय लगा।
इस शोध का उद्देश्य दवाएं बनाने की प्रक्रिया को तेज करना और एलर्जी समेत कई बीमारियों के नए इलाज खोजने में एआई का इस्तेमाल करना है। एंथ्रोपिक ने बायोटेक्नोलॉजी कंपनी डाइवर्जेंस लैब्स के साथ मिलकर यह काम किया है। इस शोध में ऐसी दवा बनाने पर ध्यान दिया गया जो एलर्जी पैदा करने वाले एक खास अणु इम्युनोग्लोबुलिन ई (आईजी ई) को इम्यून कोशिकाओं से हटाने में मदद कर सके।

20 में से तीन डिजाइन बेहतर निकले
एंथ्रोपिक के मुताबिक, 20 डिजाइन ऐसे मिले जो इम्यून कोशिकाओं से आईजी ई को हटाने में सक्षम दिखाई दिए। इन 20 में से तीन ने आईजी ई को हटाने के मामले में सामान्य दवाओं दवा से बेहतर प्रदर्शन किया। अब अगला कदम ऐसे डिजाइन बनाना है जिनमें आईजी ई से जुड़ने और उसे इम्यून कोशिकाओं से हटाने जैसी दोनों क्षमताएं एक साथ हों।

कैंसर के इलाज में भी मदद
एंथ्रोपिक दवा विकसित करने वाली छह संस्थाओं के साथ काम कर रही है। कंपनी ने दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए अपने स्तर पर भी रिसर्च प्रोग्राम शुरू किए हैं। एक अन्य प्रोजेक्ट में क्लॉड एआई सीएआर-टी सेल थेरेपी पर बायोटेक कंपनी जेनरेट बायोमेडिसिन्स को मदद दे रही है। इसका इस्तेमाल कैंसर के इलाज में किया जाता है।

जांच का समय 89 फीसदी घटा

  • क्लॉड एआई ने दवा निर्माण से जुड़े 1,061 पन्नों के दस्तावेजों की समीक्षा की।
  • इसने मानव विशेषज्ञों की ओर से पहचानी गई सभी 11 समस्याओं को पकड़ लिया।
  • सात ऐसी समस्याओं को भी पहचाना जिसे विशेषज्ञ नहीं पकड़ पाए।
  • एआई से दस्तावेजों की जांच में लगने वाला समय 89 फीसदी कम हुआ।
  • जहां पहले इस काम में 25 घंटे से अधिक लगते थे, एआई ने इसे तीन घंटे से भी कम समय में कर दिया।

एआई से दवा निर्माण और ट्रायल में मिलेगी मदद
इंसान जब कोई दवा बनाता है तो उसके परीक्षण से लेकर बाजार में आने तक आमतौर पर 10 साल का समय लग सकता है। वैज्ञानिक कई चरणों में बीमारी का कारण समझकर कोई फॉर्मूला बनाते हैं। पहले जानवरों पर इसके असर का परीक्षण होता है। दवा की सुरक्षा और प्रभाव पर कई दस्तावेजों का आकलन किया जाता है। इंसानों पर दवा के प्रभाव का अलग-अलग चरणों में परीक्षण किया जाता है। स्वास्थ्य नियामकों से मंजूरी और बड़े पैमाने पर उत्पादन में समय लगता है। एआई इन सभी चरणों में लगने वाले समय को घटा सकता है। एआई कम समय में डाटा का विश्लेषण कर दवाओं के हजारों डिजाइन सुझा सकता है। इसके असर का विश्लेषण करने में भी एआई से समय की बचत होती है।

Tags:

दिल्ली
Author

Keshari Darpan

Follow Me
Other Articles
Previous

2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या: मुख्यमंत्री

Next

वन्यजीवों की एक लाख से ज्यादा प्रजातियों का हो रहा कारोबार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • NEET, JEE, CUET परीक्षा में बनें ऑब्ज़र्वर: NTA दे रहा ₹4,000 प्रतिदिन, रिटायर्ड अफ़सर-पूर्व सैनिक-शिक्षक 6 दिसंबर तक करें आवेदन
  • अंडर-19 एशिया कप: भारत चैंपियन, फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर 1 विकेट से हराया; मोहित उल्वा बने हीरो
  • समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और बाहुबलियों के मुद्दे पर राज्य की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। एचटी लीडरशिप समिट (HT Leadership Summit) में बोलते हुए अखिलेश ने यूपी के बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) को ‘सबसे बड़ा माफिया’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी के टॉप माफियाओं के नाम कोई नहीं पढ़ता और न ही उन पर कोई चर्चा करता है।
  • बाल गृह में संरक्षित बच्चों की शिकायत पर प्रशासन ने की कार्रवाई, केयरटेकर पर मुकदमा दर्ज
  • राजस्व एवं विकास कार्यों में जनपद बागपत ने प्रदेश में प्राप्त की छठी रैंक, जिलाधिकारी ने टीम को दी बधाई

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • November 2026
  • October 2026

Categories

  • अन्य
  • ई-पेपर
  • उत्तर प्रदेश
  • क्रिकेट
  • ताज़ा
  • दिल्ली-एनसीआर
  • दुनिया
  • धर्म-आस्था
  • बागपत
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme
केशरी दर्पण ऐपफ्री ऐप इंस्टॉल करें – ताज़ा खबरें एक टैप में
🔔
नई खबर की सूचना पाएँखबर छपते ही आपके फ़ोन पर नोटिफ़िकेशन
केशरी दर्पण पर अपने इलाके की खबर भेजने के लिए लॉगिन करें।
🔑लॉगिन करके खबर लिखें 📝नया खाता बनाएँ (लेखक)