Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

बागपत, मेरठ और उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

बागपत, मेरठ और उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

  • होम
  • लॉगिन
  • रजिस्टर
  • ई-पेपर
  • बागपत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली-एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • ताज़ा
  • राशिफल
  • धर्म-आस्था
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
  • होम
  • लॉगिन
  • रजिस्टर
  • ई-पेपर
  • बागपत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली-एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • ताज़ा
  • राशिफल
  • धर्म-आस्था
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
Close

Search

उत्तर प्रदेश

यूपी में न्यूनतम मजदूरी की नई दरें लागू, कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन; बोनस भुगतान के भी निर्देश

By Subhash Chand
November 2, 2026 3 Min Read
0

1अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेंगी नई दरें, अकुशल से लेकर कुशल श्रमिकों तक की मजदूरी निर्धारित

लखनऊ 02 नवम्बर 2026 — जनपद के सभी प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को शासन की ओर से निर्धारित न्यूनतम मजदूरी और परिवर्तनीय महंगाई भत्ते सहित पूरा पारिश्रमिक देना होगा। इसके साथ ही पात्र कर्मचारियों को वर्ष 2025-26 का देय बोनस भी नियमानुसार भुगतान करना अनिवार्य होगा। अपर श्रम आयुक्त कल्पना श्रीवास्तव, लखनऊ क्षेत्र की ओर से जनपद के समस्त सेवायोजकों (नियोक्ताओं) से कर्मचारियों को निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने की अपील की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि श्रमिकों को उनकी श्रेणी के अनुसार निर्धारित मजदूरी और अन्य देयकों का भुगतान समय से किया जाए।

अपर श्रम आयुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक के लिए परिवर्तनीय महंगाई भत्ते सहित न्यूनतम मजदूरी की नई दरें निर्धारित की गई हैं। इन दरों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। पहली श्रेणी में गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद जनपद को शामिल किया गया है। यहां अकुशल श्रमिकों की मूल मजदूरी 12,885 रुपये और परिवर्तनीय महंगाई भत्ता 998.59 रुपये निर्धारित किया गया है। इस तरह कुल मासिक मजदूरी 13,883.59 रुपये और दैनिक मजदूरी 533.98 रुपये होगी। अर्द्धकुशल श्रमिकों की मूल मजदूरी 14,173 रुपये और महंगाई भत्ता 1,098.41 रुपये सहित कुल मासिक मजदूरी 15,271.41 रुपये तथा दैनिक मजदूरी 587.36 रुपये तय की गई है। वहीं कुशल श्रमिकों की मूल मजदूरी 15,876 रुपये और महंगाई भत्ता 1,230.39 रुपये मिलाकर कुल मासिक मजदूरी 17,106.39 रुपये और दैनिक मजदूरी 657.94 रुपये निर्धारित की गई है।

दूसरी श्रेणी में उत्तर प्रदेश के नगर निगम वाले जिलों को शामिल किया गया है। इन जिलों में अकुशल श्रमिकों की मूल मजदूरी 12,241 रुपये और परिवर्तनीय महंगाई भत्ता 948.68 रुपये निर्धारित किया गया है। इस प्रकार उनकी कुल मासिक मजदूरी 13,189.68 रुपये और दैनिक मजदूरी 507.30 रुपये होगी। अर्द्धकुशल श्रमिकों की मूल मजदूरी 13,464 रुपये और महंगाई भत्ता 1,043.46 रुपये सहित कुल मासिक मजदूरी 14,507.46 रुपये तथा दैनिक मजदूरी 557.98 रुपये तय की गई है। इसी तरह कुशल श्रमिकों की मूल मजदूरी 15,082 रुपये और महंगाई भत्ता 1,168.86 रुपये मिलाकर कुल मासिक मजदूरी 16,250.86 रुपये तथा दैनिक मजदूरी 625.03 रुपये निर्धारित की गई है।

तीसरी श्रेणी में उत्तर प्रदेश के द्वितीय श्रेणी के जिलों से भिन्न अन्य जिलों को रखा गया है। यहां अकुशल श्रमिकों की मूल मजदूरी 11,629 रुपये और परिवर्तनीय महंगाई भत्ता 901.25 रुपये सहित कुल मासिक मजदूरी 12,530.25 रुपये तथा दैनिक मजदूरी 481.93 रुपये होगी। अर्द्धकुशल श्रमिकों की मूल मजदूरी 12,791 रुपये और महंगाई भत्ता 991.30 रुपये मिलाकर कुल मासिक मजदूरी 13,782.30 रुपये तथा दैनिक मजदूरी 530.09 रुपये तय की गई है। वहीं कुशल श्रमिकों की मूल मजदूरी 14,328 रुपये और महंगाई भत्ता 1,110.42 रुपये सहित कुल मासिक मजदूरी 15,438.42 रुपये तथा दैनिक मजदूरी 593.79 रुपये निर्धारित की गई है।

विभाग की ओर से सभी सेवायोजकों से बोनस भुगतान को लेकर भी अपील की गई है। नियोक्ताओं को वेतन संहिता, 2019 तथा तत्संबंधी केंद्रीय एवं उत्तर प्रदेश नियमावली, 2026 में बोनस भुगतान के संबंध में निर्धारित व्यवस्था और लागू प्रावधानों के अनुसार सभी पात्र कर्मचारियों को लेखा वर्ष 2025-26 का देय बोनस नियमानुसार और निर्धारित समयावधि में देना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि एक अप्रैल 2026 के बाद कार्यभार संभालने वाले नए कर्मचारियों को नियमानुसार अगले लेखा वर्ष में बोनस की पात्रता मिलेगी।

अपर श्रम आयुक्त ने नियोक्ताओं को यह भी निर्देश दिये है कि कर्मचारियों को देय मजदूरी और बोनस का भुगतान पारदर्शी तरीके से किया जाए। इसके साथ ही भुगतान से संबंधित अभिलेखों का समुचित रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका सत्यापन किया जा सके। उन्होंने कहा कि श्रमिक हितों को सर्वोपरि रखते हुए श्रम कानूनों के प्रावधानों का पालन करना सभी सेवायोजकों की जिम्मेदारी है। श्रमिकों को उनके विधिसम्मत देयकों का भुगतान कर औद्योगिक सौहार्द और श्रमिक कल्याण में सहयोग प्रदान किया जाए।

Tags:

लखनऊ
Author

Subhash Chand

Follow Me
Other Articles
Previous

वन्यजीवों की एक लाख से ज्यादा प्रजातियों का हो रहा कारोबार

Keshari Darpan (02 to 08 November 2026) News Paper
Next

Keshari Darpan (02 to 08 November 2026) News Paper

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • NEET, JEE, CUET परीक्षा में बनें ऑब्ज़र्वर: NTA दे रहा ₹4,000 प्रतिदिन, रिटायर्ड अफ़सर-पूर्व सैनिक-शिक्षक 6 दिसंबर तक करें आवेदन
  • अंडर-19 एशिया कप: भारत चैंपियन, फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर 1 विकेट से हराया; मोहित उल्वा बने हीरो
  • समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और बाहुबलियों के मुद्दे पर राज्य की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। एचटी लीडरशिप समिट (HT Leadership Summit) में बोलते हुए अखिलेश ने यूपी के बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) को ‘सबसे बड़ा माफिया’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी के टॉप माफियाओं के नाम कोई नहीं पढ़ता और न ही उन पर कोई चर्चा करता है।
  • बाल गृह में संरक्षित बच्चों की शिकायत पर प्रशासन ने की कार्रवाई, केयरटेकर पर मुकदमा दर्ज
  • राजस्व एवं विकास कार्यों में जनपद बागपत ने प्रदेश में प्राप्त की छठी रैंक, जिलाधिकारी ने टीम को दी बधाई

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • November 2026
  • October 2026

Categories

  • अन्य
  • ई-पेपर
  • उत्तर प्रदेश
  • क्रिकेट
  • ताज़ा
  • दिल्ली-एनसीआर
  • दुनिया
  • धर्म-आस्था
  • बागपत
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme
केशरी दर्पण ऐपफ्री ऐप इंस्टॉल करें – ताज़ा खबरें एक टैप में
🔔
नई खबर की सूचना पाएँखबर छपते ही आपके फ़ोन पर नोटिफ़िकेशन
केशरी दर्पण पर अपने इलाके की खबर भेजने के लिए लॉगिन करें।
🔑लॉगिन करके खबर लिखें 📝नया खाता बनाएँ (लेखक)