जनगणना-2027 : डिजिटल जनगणना में सहभागी बनें, स्वयं करें स्व-गणना
उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) का कार्य 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक संपन्न कराया जाएगा। इसके उपरांत 5 जनवरी से 9 जनवरी 2027 तक पुनर्निरीक्षण (रिवीजनल राउंड) का कार्य किया जाएगा।
जनगणना की प्रक्रिया को और अधिक सरल एवं डिजिटल बनाने के उद्देश्य से जनसंख्या गणना कार्य से पूर्व 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना (Self-Enumeration) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवधि में कोई भी व्यक्ति आधिकारिक स्व-गणना पोर्टल पर जाकर अपने परिवार की जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकता है। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल का लिंक है:
जनगणना के इस चरण में प्रत्येक व्यक्ति से कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन प्रश्नों के माध्यम से व्यक्तियों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति, शैक्षिक योग्यता, रोजगार, प्रवास तथा प्रजनन (फर्टिलिटी) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की जाएंगी।
बागपत जनपद के समस्त सम्मानित नागरिकों से अपील है कि वे जनगणना-2027 में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। विशेष रूप से स्व-गणना की डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा निर्धारित समयावधि में अपने परिवार का विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज करें।
जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं और भविष्य की नीतियों के निर्माण का एक महत्वपूर्ण आधार है। अतः इस राष्ट्रीय दायित्व में अपनी जिम्मेदारी निभाएं और सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराकर राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें।
आइए, जनगणना-2027 को सफल बनाएं और डिजिटल जनगणना की पहल को जन-जन तक पहुंचाएं।
आपकी सहभागिता, देश के विकास में भागीदारी।