गौशालाओं में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें, गोवंश के भरण-पोषण एवं देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ने गौशालाओं के क्रियान्वयन एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
बागपत12 नवंबर 2026 —जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद की गौशालाओं के क्रियान्वयन एवं वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद की प्रत्येक गौशाला में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं तथा गोवंश के भरण-पोषण, स्वास्थ्य एवं संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक गौशाला में सभी आवश्यक रजिस्टर पूर्ण एवं अद्यतन होने चाहिए। गोवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में चोकर, भूसा एवं हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। पशुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा गौशालाओं में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए।
आगामी सर्दी के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी गौशालाओं में ठंड से बचाव के पर्याप्त संसाधन एवं आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि गोवंश को किसी प्रकार की परेशानी न हो। ग्राम सचिव नियमित रूप से गौशालाओं का भ्रमण करें तथा वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करें। गोवंश के भरण-पोषण की धनराशि भी समय से उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में नगला अंगरी की गौशाला से संबंधित प्रकरण पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। बताया गया कि चारागाह की भूमि पर बच्चों द्वारा खेल का मैदान बनाकर खेला जा रहा था, जिसे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवैध बताया गया, लेकिन इस स्थिति से उच्च अधिकारियों को अवगत नहीं कराया गया। प्रकरण में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की कार्यशैली संदिग्ध पाए जाने पर जिलाधिकारी ने उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने काकोर कला स्थित गौशाला में बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए, जिससे गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
किरठल की गौशाला के संबंध में ग्राम प्रधान द्वारा शिकायत की गई कि ग्राम सचिव गौशाला का भ्रमण नहीं करते हैं। इस पर नोडल अधिकारी द्वारा सचिव के भ्रमण की जानकारी दी गई। भूमि संरक्षण अधिकारी ने बताया कि वह नोडल अधिकारी के रूप में महीने में एक बार गौशाला का भ्रमण करते हैं, उस दौरान सचिव उपस्थित रहते हैं, लेकिन अन्य दिनों में सचिव के भ्रमण की जानकारी नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत सचिव की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की। गौशाला का नियमित भ्रमण न किए जाने एवं व्यवस्थाओं की समुचित निगरानी नहीं करने के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित सचिव की कार्यप्रणाली की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं की व्यवस्थाओं के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जांच में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गौशालाओं की व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करें और किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल उसका निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में गोवंश के संरक्षण, भरण-पोषण एवं बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आर सी यादव, परियोजना निदेशक राहुल वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं गौशालाओं के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
सूचना विभाग बागपत