बागपत के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में गूंजा संविधान की प्रस्तावना का संदेश, छात्राओं को दिलाया गया संवैधानिक मूल्यों का संकल्प
‘संविधान संवाद’ अभियान के तहत विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संविधान के महत्व की दी जानकारी
बागपत दिनांक 25 नवंबर 2026 — उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा श्री इन्दर प्रीत सिंह जोश, माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद बागपत के कुशल मार्गदर्शन में बुधवार, 25 नवंबर 2026 को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बागपत में विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘संविधान संवाद’ संबंधी संविधान जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। इस दौरान छात्राओं और शिक्षकों को संविधान के महत्व, उसके मूल सिद्धांतों तथा उसमें निहित मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सुश्री अंकिता सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागपत, श्री रजनीश कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन/एफटीसी, श्री अतेश कुमार, डिप्टी चीफ, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, बागपत तथा श्री गौरव तोमर, असिस्टेंट, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, बागपत ने प्रतिभाग किया। सभी अधिकारियों एवं उपस्थित अतिथियों ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘संविधान संवाद’ अभियान के अंतर्गत भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 16 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित अध्यापकगण को भारतीय संविधान के महत्व के विषय में विस्तार से जागरूक किया गया। उन्हें संविधान की प्रस्तावना में निहित आदर्शों और मूल भावनाओं की जानकारी देते हुए संवैधानिक मूल्यों को समझने तथा उनका सम्मान करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों में संविधान के प्रति समझ विकसित करना तथा उन्हें अपने संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाना रहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागपत के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से संविधान के आदर्शों और मूल्यों को विद्यार्थियों तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
सूचना विभाग बागपत

