आज जनपद लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन (संविधान) के सदस्यता अभियान के अंतर्गत संगठन का विस्तार करते हुए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती आशा गौतम एवं जिला अध्यक्ष श्री संदीप चौहान के नेतृत्व में कई सम्मानित साथियों को संगठन की जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
संगठन की ओर से:
- श्रीमती सचिता पांडे को जिला सचिव,
- श्रीमती कोमल गौतम को जिला प्रभारी,
- श्री सूचित चौहान को जिला महासचिव नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त साथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनसे किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं एवं आम जनमानस के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
भारतीय किसान यूनियन (संविधान) का सदस्यता अभियान पूरे जनपद में लगातार गति पकड़ रहा है। बड़ी संख्या में लोग संगठन की नीतियों और किसान हितैषी विचारधारा से जुड़ रहे हैं। संगठन का संकल्प है कि किसानों की हर समस्या को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से उठाया जाएगा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन (संविधान)
जय जवान – जय किसान – जय संविधान