उत्तर प्रदेश-
गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर अब 14 दिसंबर को अवकाश घोषित !!
उत्तर प्रदेश सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर घोषित अवकाश की तिथि में बदलाव किया है।
अब यह अवकाश 24 नवंबर 2026 के बजाय 14 दिसंबर 2026 (सोमवार) को रहेगा।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 12 नवंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक शासनादेश जारी कर दिया गया है।
इस दिन उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। वर्ष 2026 की अवकाश सूची में केवल इसी तारीख में बदलाव किया गया है, अन्य छुट्टियां यथावत रहेंगी।