सुरजीत कश्यप, संभल/चंदौसी। सावन के प्रथम सोमवार को एस.एम. कॉलेज चंदौसी की संस्थापक रानी रामकली के वंशज राघव अग्रवाल एवं अदिति अग्रवाल का महाविद्यालय में आगमन हुआ। उनके पहुंचने पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह यादव ने पुष्पगुच्छ भेद कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने रानी रामकली साहिब की स्मृति में उन्हें उसी ऐतिहासिक कुर्सी पर बैठाया जिस पर कभी रानी रामकली विराजमान होती थी।
इसके बाद प्राचार्य ने राघव अग्रवाल एवं अदिति अग्रवाल का महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों से परिचय कराया गया। महाविद्यालय परिवार ने संस्थापक रानी रामकली के वंशज के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की। महाविद्यालय के हेड क्लर्क ने उन्हें संस्थान की स्थापना विकास यात्रा तथा वर्तमान शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
परिसर का भ्रमण करने के दौरान संस्थापक रानी रामकली के वंशज राघव अग्रवाल एवं अदिति अग्रवाल ने महाविद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि आज यह संस्थान एक विराट वटवृक्ष के रूप में विकसित हो चुका है जो क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा प्रदान कर रहा है और भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा प्रदान कर मान सम्मान देश और दुनिया में बढ़ायेगा।