मुज़फ्फरनगर। श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव से सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सकुशल एवं मंगलमय होने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, चौधरी इलम सिंह गुर्जर, राकेश शर्मा, रविकांत त्यागी, बॉबी त्यागी, सोमपाल कोरी, शमशेर मलिक, धर्मेंद्र नीटू सहित अन्य सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।