जंतर-मंतर पर देश की बेटियों की निर्मम पिटाई ने बीजेपी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की कलई खोल दी : शिक्षक श्यामलाल निषाद
लम्भुआ। आज दिनांक 29-07-2026 को मोस्ट कल्याण संस्थान के डायरेक्टर व सपा नेता शिक्षक श्यामलाल निषाद ने श्रद्धेय राम सुख निषाद के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके उपरांत 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के अभियान के क्रम में श्रद्धेय मातादीन यादव के नेतृत्व में मधुपुरी में पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया।
चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि लम्भुआ विधानसभा के भावी प्रत्याशी शिक्षक श्यामलाल निषाद “गुरूजी” ने कहा कि जंतर-मंतर पर देश की बेटियों की निर्मम पिटाई ने बीजेपी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की कलई खोल दी है।
उक्त अवसर पर समाजसेवी जीशान अहमद, रिटायर्ड नेवी ऑफिसर राम उजागिर यादव, गणेश बौद्ध सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।