🙏🌕 गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌱🌴🌳💐🌹🌻🌼
जननी माँ • प्रकृति माँ • धरती माँ • एवं समस्त गुरुजनों को सादर नमन🙏🙏🌱🌴
🌱🌴”प्रकृति ही सर्वे सर्वा है, प्रकृति में ही हमारी समस्त समस्याओं का समाधान निहित है।”🌱🌴🌿☘️🌳
गुरु पूर्णिमा के इस पावन पवित्र अवसर पर आइए हम सभी अपनी जननी मां , प्रकृति माँ , और धरती माँ को अपना प्रथम एवं सर्वोच्च गुरु मानकर उनका वंदन करें 🙏🌱🌴
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि जन्म हमें जननी माँ से मिला, लेकिन जीवन जीने की कला, संतुलन, धैर्य, सहनशीलता, त्याग और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा हमें प्रकृति और धरती से ही प्राप्त होती है।
प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट रजि. मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश विश्वभर के सभी प्रकृति प्रेमियों, पर्यावरण योद्धाओं, शिक्षकों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, स्वयंसेवकों एवं जागरूक नागरिकों को हरित प्रणाम करते हुए उनके ज्ञान, कर्म और समर्पण को नमन करती है। आप सभी अपने प्रयासों से प्रकृति, धरती, पर्यावरण संरक्षण और मानवता सेवा का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं—आप सभी हमारे प्रेरणास्रोत और गुरु हैं🙏🙏🌱🌴
🙏हमारा हरित संकल्प 🌱
✅ प्राकृतिक एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाएँगे।
✅ जीवनभर सीखते रहेंगे और विनम्र विद्यार्थी बने रहेंगे।
✅ पर्यावरण जागरूकता का निरंतर प्रचार-प्रसार करेंगे।
✅ जल, वायु, जंगल, जमीन, जैव विविधता और मानवता की रक्षा करेंगे।
✅ हरित जीवनशैली को बढ़ावा देंगे।
✅ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य का निर्माण करेंगे।
“प्रकृति हमारी गुरु है, संरक्षण हमारी संस्कृति है।” 🌍💚
आइए हम सभी मिलकर इस गुरु पूर्णिमा पर संकल्प लें कि हम प्रकृति के बताए मार्ग पर चलकर धरती को अधिक हरित, स्वच्छ और जीवनदायी बनाएँगे।
सादर निवेदक :
पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल
अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा
संस्थापक/महासचिव
प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट रजि. मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
जीवन बीमा सलाहकार/अभिकर्ता
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) मुरादाबाद उत्तर प्रदेश
📞 9719495954