Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
Close

Search

अन्य

यूपी के बागपत में पटाखों को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल

By Subhash Chand
November 11, 2026 2 Min Read
0

social media post यूपी के बागपत में पटाखों को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल . दीवाली की छुट्टी पर गांव आए राष्ट्रपति भवन में तैनात अंगरक्षक को गोली मार दी गई. घर के बाहर भाइयों के साथ पटाखे चलाते समय उनका दो युवकों से विवाद हो हुआ था. आरोप है कि कहासुनी के बाद एक युवक ने तमंचे से गोली चला दी, जो सौरभ के सिर में कान के पीछे जा धंसी. गंभीर हालत में उन्हें मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन कर गोली निकाली गई. फिलहाल सौरभ आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं.

पूरा मामला बागपत जिले के थाना रमाला क्षेत्र के गोपालपुर खड़ाना गांव का है. गांव निवासी सौरभ वर्ष 2021 में राष्ट्रपति के अंगरक्षक के रूप में भर्ती हुए थे. वर्तमान में उनकी तैनाती राष्ट्रपति भवन में है. दीपावली का त्योहार परिवार के साथ मनाने के लिए वह दो दिन पहले ही छुट्टी लेकर गांव आए थे. रविवार रात वह अपने भाई विनीत और मिंटू के साथ घर के बाहर गली में पटाखे चला रहे थे. इसी दौरान गांव के धीरज और मोनू उर्फ प्रवीण वहां पहुंच गए. पटाखे चलाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.सौरभ पक्ष की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, पड़ोसी धीरज और मोनू उर्फ प्रवीण ने पटाखे चलाने को लेकर विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने सौरभ तथा उनके भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि इसी दौरान धीरज ने तमंचा निकाल लिया और फायरिंग कर दी. गोली पहले दीवार से टकराई और फिर सौरभ के सिर में कान के पीछे जा लगी. गोली सिर में ही फंस गई और सौरभ लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े. अचानक हुई इस वारदात से परिवार में चीख-पुकार मच गई.

आरोप है कि सौरभ को गोली लगने के बाद उनके भाई विनीत और मिंटू ने विरोध किया और उन्हें बचाने की कोशिश की. इस पर आरोपियों ने दोनों भाइयों के साथ भी मारपीट की. इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए. गोली लगने के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल सौरभ को तत्काल बड़ौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. हालांकि, परिजन उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल ले गए. यहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर सौरभ के सिर में फंसी गोली निकाल दी. गोली निकलने के बावजूद उनकी हालत में गंभीर बनी हुई है. फिलहाल उन्हें आईसीयू में भर्ती रखा गया है.वहीं, वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया h.

Author

Subhash Chand

Follow Me
Other Articles
Previous

कल #12_नवंबर_2026″ गुरुवार को सभी “LDB” से “पीड़ित किसान”, “कांग्रेस पार्टी” के सभी सम्मानित साथीगण और मेरे समर्थक भाई “सैंया” में धरना स्थल पर 10:00 बजे अवश्य पहुंचें राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश सह-प्रभारी “ब्रज जोन”श्री Kunal Choudhary जी आपकी समस्याओं को सुनने के लिए आ रहे हैं।

Next

बागपत में दीपावली पर ‘क्षितिज’ बाल गृह पहुंचीं आकांक्षा समिति की अध्यक्ष स्वाती सहगल, बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत में किसी भी स्काउट और गाइड (Scout & Guide) एनजीओ (NGO) को केंद्र सरकार से मान्यता युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs and Sports) के तहत युवा कार्यक्रम विभाग (Department of Youth Affairs) से मिलती है। [1, 2]
  • बाल गृह में संरक्षित बच्चों की शिकायत पर प्रशासन ने की कार्रवाई, केयरटेकर पर मुकदमा दर्ज
  • राजस्व एवं विकास कार्यों में जनपद बागपत ने प्रदेश में प्राप्त की छठी रैंक, जिलाधिकारी ने टीम को दी बधाई
  • गौशाला में आकांक्षा समिति की अध्यक्ष स्वाती सहगल ने किया वैदिक पूजन, नन्हीं बिटिया के साथ गोवंश को खिलाया गुड़
  • कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • November 2026
  • October 2026

Categories

  • अन्य
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme