
22.7.26, बागपत। कांग्रेस प्रदेश महासचिव नवाब अहमद हमीद ने जंतर मंतर पर यूथ के साथ हुई बर्बरता और प्रधानमंत्री आवास पर विरोध कर रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को जबरन उठाए जाने पर सरकार के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर करीब एक मिनट 45 सेकेंड की वीडियो को साझा कर सरकार के रवैए का कड़ा विरोध किया है। कहां की सरकार इतनी निर्दयी नहीं हो सकती कि बच्चों पर लाठियां बरसवाने लगे और चुप भी रहे।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने जारी वीडियो में कहा कि हमारे देश के नौजवान हक़ कि लड़ाई लड़ रहे हैं। उनकी यह लड़ाई एजुकेशन सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए है। मगर सरकार के तानाशाही रवैये के कारण देश के युवा को हक मांगने पर लाठियां मिलती है। उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि कौन सा ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो सवाल पूछने पर आपने ही लोगों पिटता है। एक चुनी हुई सरकार के लिए इससे बड़ी शर्मनाक हरकत कुछ नहीं हो सकती है। कहा कि 20 जुलाई को सवाल पूछने वाले यूथ पर बर्बरता पूर्वक लाठियां तो बरसाई ही, साथ ही उनके पक्ष में प्रधानमंत्री आवास पर धरना दे रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को जबरन गुंडों और मावलियों की तरह व्यवहार करते हुए उठा दिया। जबकि संविधान ने हमे चुनी हुई सरकार से सवाल पूछने का अधिकार दिया है। कहा कि सरकार का जमीर अगर जिंदा है तो युवाओं से उन्हें वार्तालाप करना चाहिए।