| बागपत से बड़ी सियासी खबर
चंद्रशेखर आजाद के तीखे तेवर, BJP से लेकर योगी सरकार तक पर साधा निशाना!
बिजनौर सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बागपत में कई अहम मुद्दों पर बेबाक बयान देते हुए सियासी हलचल बढ़ा दी।
🔴 गठबंधन पर बड़ा बयान: बोले – BJP को रोकने के लिए गठबंधन का हिस्सा बनने को तैयार हैं।
🔴 किसानों के मुद्दे पर हुंकार: गन्ने का भाव ₹600 प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई।
🔴 पश्चिमी यूपी की मांग: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को फिर उठाया।
🔴 जयंत चौधरी पर तंज: बोले – थोड़ी समझदारी दिखाई होती तो BJP का सूपड़ा साफ हो जाता।
🔴 पंचायत चुनाव पर सरकार को घेरा: सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद पंचायत चुनाव नहीं कराने पर योगी सरकार से सवाल किए।
🔴 योगी सरकार पर सीधा हमला: चंद्रशेखर आजाद बोले – “डंडे के दम पर चल रही है उत्तर प्रदेश की सरकार।”
डॉ जिशान हयात
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भीम आर्मी,
संस्थापक सदस्य आज़ाद समाज पार्टी ।