लखनऊ में शराब पार्टी के बाद हिस्ट्रीशीटर ‘कालिया’ की ईंट से कूंचलकर हत्या, 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
लखनऊ। मानकनगर स्थित मंगलखेड़ा रामनगर इलाके में हिस्ट्रीशीटर की मकान की छत पर ईंट से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी गयी। घटना के समय हिस्ट्रीशीटर बगल में रहने वाले व्यक्ति व अन्य चार-पांच संग शराब पार्टी कर रहा था,
मंगलवार सुबह परिवारजन छत पर गए तो पिता का खून से लथपथ शव मिला। डायल-112 पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फारेंसिक टीम संग छानबीन की। छोटे बेटे की तहरीर पर एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ हत्या व एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है,