Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
Close

Search

अन्य

शाम 7 बजे की बड़ी खबरें

By Subhash Chand
November 10, 2026 6 Min Read
0

➡️लखनऊ: डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान में जटिल सर्जरी, 48 वर्षीय महिला के स्तन से निकाला विशाल ट्यूमर, 4 किलो वजनी ट्यूमर का डॉक्टरों ने किया ऑपरेशन, महिला की पहले दो बार हो चुकी थी सर्जरी, दोनों सर्जरी के बाद दोबारा पनप गया था ट्यूमर, ट्यूमर में रक्तस्राव और संक्रमण से बिगड़ी हालत, दीपावली के दिन डॉक्टरों की टीम ने की सफल सर्जरी।

➡️लखनऊ: प्रभु प्लाजा की दुकानों में लगी आग, 5 दमकल गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, दुकानों में रखा था होम डेकोर का सामान, दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह पाया काबू, आग की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

➡️सीतापुर: सड़क हादसे में आरक्षी की मौत का मामला, परिवार की मौजूदगी में हुआ पोस्टमार्टम, आरक्षी के शव को भेजा गया गृह जनपद, पुलिस अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश पुलिस में हुए थे भर्ती, सकरन थाने से बिसवां आते समय हुआ हादसा।

➡️मेरठ: दीपावली की आतिशबाजी ने ली मासूम की जान, आतिशबाजी के तेज धमाके से दहशत में आया मासूम, घबराकर गिरने से गंभीर घायल हुआ 6 साल का हर्ष, KMC अस्पताल से आनंद अस्पताल किया गया रेफर, पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शिव शक्ति नगर की घटना।

➡️मथुरा: मथुरा में फर्जी ED अफसर पकड़ा गया, मचा हड़कंप, 2 साल से ED अधिकारी बताकर जमा रहा था रौब, नीली बत्ती लगाकर अधिकारियों पर जमाता था धौंस, सीओ रिफाइनरी के ऑफिस पहुंचा तो खुली पोल, सीओ ने मांगा साक्ष्य तो घबराकर रोने लगा सचिन, सपना टूटा तो फर्जी अफसर बनकर रौब जमाने लगा, आरोपी की पहचान नगला निवासी सचिन के रूप में, रिफाइनरी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ।

➡️अलीगढ़: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध गंभीर घायल, कलुआ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में बुजुर्ग घायल, दिल्ली से आ रही पैसेंजर ट्रेन में सवार था बुजुर्ग, स्टेशन पर पानी पीने के दौरान पैर फिसला, हालत गंभीर होने पर मेडिकल किया गया रेफर, गभाना थाना क्षेत्र के कलुआ स्टेशन का मामला।

➡️बाराबंकी: निर्माणाधीन पुल के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक ईंटों के ढेर से टकराई, बाइक सवार 2 युवकों की दर्दनाक मौत, दोनों टिकैतनगर के चिर्रा गांव के निवासी थे, भेलसर-टिकैतनगर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा।

➡️आगरा: दो पक्षों में हुई मारपीट और पथराव का मामला, मामले में गंभीर धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज, पूर्व फौजी समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज, नशे में धुत पूर्व फौजी ने मचाया था उत्पात, पूर्व फौजी के लोगों ने जमकर किया था पथराव, मामले का एक CCTV भी हुआ वायरल, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश, एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी रमी का मामला।

➡️जालौन: जालौन में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल, तीनों को एंबुलेंस से CHC कोंच पहुंचाया गया, गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल भेजा, कोंच कोतवाली के तूमरा गांव के पास हादसा।

➡️गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन पर RPF इंस्पेक्टर ने यात्री को बचाया, उत्कल एक्सप्रेस और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, यात्री को बचाने के लिए दौड़े RPF इंस्पेक्टर अब्दुल, यात्री की जान बचाने के दौरान इंस्पेक्टर खुद घायल, घायल यात्री को दिया गया प्राथमिक उपचार, पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में कैद।

➡️मैनपुरी: खेत पर फसल भरने के दौरान हुई मारपीट, नामजद दबंगों ने पीड़ित के साथ की मारपीट, मामूली विवाद में दबंगों ने दिया घटना को अंजाम, दबंगों ने बुजुर्ग और महिलाओं के साथ की मारपीट, दबंगों की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, दबंग कार से सवार होकर आए थे खेत पर, एलाऊ पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर की घटना।

➡️बरेली: रामगंगा नदी में मिला युवक का शव, मृतक राहुल बिहार का था रहने वाला, सुभाष नगर थाने के टांडा गांव का मामला।

➡️रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती आग से झुलसी, परिजनों ने युवती को अस्पताल में कराया भर्ती, जिला अस्पताल में युवती का चल रहा इलाज, मिल एरिया थाना क्षेत्र के पिंडारी कला की घटना।

➡️बदायूं: खेत की मेड़ के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर घायल, तमंचा लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल, दोनों पक्षों ने बिल्सी पुलिस से की शिकायत, पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा, बिल्सी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर सोहरा का मामला।

➡️दिल्ली: दिल्ली में पटाखे फोड़ने के विवाद में नाबालिग की हत्या, आनंद पर्वत थाना क्षेत्र की पंजाबी बस्ती में वारदात, पटाखे फोड़ने को लेकर दो नाबालिगों में हुआ था विवाद, मामूली कहासुनी के बाद दोनों के बीच हुई मारपीट, एक नाबालिग के पिता ने लोहे की रॉड से हमला किया, आनंद पर्वत थाने में हत्या की FIR दर्ज, पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा, 1 आरोपी नाबालिग।

➡️गाजियाबाद: पटाखे की चिंगारी से ढाबा जलकर हुआ खाक, रात दो बजे पटाखे की चिंगारी से फैलाई आग, दमकल ने आग को आसपास फैलने से रोका, इंदिरापुरम क्षेत्र में स्थित था शिव ढाबा।

➡️मथुरा: हाईवे पुलिस ने नकबजनी की घटना का किया खुलासा, शातिर चोर श्याम सुंदर को अडूकी रोड से किया गिरफ्तार, आरोपी से 22 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद, सोने का हार, 4 अंगूठी, 2 चेन, कंगन और झुमकी मिली, आरोपी श्याम सुंदर पर पहले से दर्ज हैं 20 मुकदमे, हाईवे थाना पुलिस अब उसके साथियों की तलाश में जुटी।

➡️दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले संजय निषाद, मंत्री संजय निषाद ने बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात की।

➡️कन्नौज: रोशनी के लिए जलाए दीपक से लगी आग, घर में रखा बक्सा आग की चपेट में आया, कैश, खेती के उपकरण और अभिलेख राख, आग से किसान को भारी आर्थिक नुकसान, पीड़ित ने अधिकारियों से मुआवजे की लगाई गुहार, समधन नगर के किदवई नगर की घटना।

➡️रायबरेली: अनियंत्रित पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटी, हादसे में पिकअप सवार 9 लोग घायल, 3 घायलों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर, ऊंचाहार कोतवाली के सवैया हसन गांव में हादसा।

➡️दिल्ली: केजरीवाल का सीएम योगी पर बड़ा बयान, महाराज जी, ये दोनों आपको निपटाने में लगे हैं- केजरीवाल, चुनाव आयोग को लेकर केजरीवाल ने लगाए गंभीर आरोप, दो बड़े नेताओं के इशारे पर काम करने का लगाया आरोप, केजरीवाल ने कहा- मैंने आपको पहले भी चेताया था, अखिलेश यादव को चुनाव से पहले ही दी अग्रिम बधाई।

➡️चित्रकूट: चित्रकूट में 10 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित, दीपावली अमावस्या मेले के मद्देनजर DM का फैसला, 10 नवंबर 2026 को जिले में रहेगा स्थानीय अवकाश।

➡️मथुरा: भारत समाचार की खबर का हुआ बड़ा असर, सौंख की घटना के बाद पुलिस का एक्शन शुरू, पटाखा चलाने वाली लोहे की नालों को किया जब्त, लोहे की नाल से पटाखा चलाना है बेहद खतरनाक, नाल बनाने वाले कारीगरों पर कसा शिकंजा।

➡️लखनऊ: दीपावली पर आतिशबाजी का खतरनाक अंदाज, जान जोखिम में डालकर आतिशबाजी करती दिखी युवती, युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो।

➡️लखीमपुर: बेहजम पुलिस चौकी में दो पक्षों में जमकर मारपीट, पुलिस के सामने ही आपस में भिड़े दोनों पक्ष, चौकी परिसर में मारपीट से भगदड़, अफरा-तफरी, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, नीमगांव थाने की बेहजम पुलिस चौकी का मामला।

➡️चित्रकूट: अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप, बरगढ़ थाना क्षेत्र में मिला महिला का शव, सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

➡️गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ भीमताल पहुंचे, भीम सरोवर पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम में CM, 11 हजार दीपों से जगमगाया भीम सरोवर, CM योगी ने शहीदों के सम्मान में जलाया दीप, वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन।

➡️बागपत: पटाखे छुड़ाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल, बड़ौत कोतवाली के खामपुर लुहारी का मामला।

➡️बलिया: मकान की ढलाई के दौरान बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान की छत भरभराकर गिरी, मलबे में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत, हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल, गिट्टी-बालू के वजन से बगल की छत गिरी, JCB की मदद से दोनों को मलबे से निकाला, घायल युवती अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी, बांसडीह थाना क्षेत्र के गोड़धप्पा गांव की घटना।

➡️फतेहपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सुल्तानपुर घोष के बहेरा कोल्ड स्टोर की

Author

Subhash Chand

Follow Me
Other Articles
Previous

शाम की बड़ी खबरें================

Next

आदरणीय मोदी जी और मोहन भागवत जी ने बीजेपी और आरएसएस को ही बर्बाद नहीं किया। देश के सभी तीज त्यौहार मानाने पर भी प्रश्न चिन लगवा दिया। अब वे लोग भी टोंट कस रहे रह जो देवी देवताओ को नहीं मानने की बात करते थे और अब जनता देवी देवताओ मूर्ति पूजा शराद धर्म को ही जनता खुल कर सोशल मीडिया पर ढकोसला बताने लगी है।

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लखनऊ में शराब पार्टी के बाद हिस्ट्रीशीटर ‘कालिया’ की ईंट से कूंचलकर हत्या, 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • भाजपा को रोकने के लिए गठबंधन का हिस्सा बनने को तैयार: चंद्रशेखर आजाद
  • AI जवाब
  • आदरणीय मोदी जी और मोहन भागवत जी ने बीजेपी और आरएसएस को ही बर्बाद नहीं किया। देश के सभी तीज त्यौहार मानाने पर भी प्रश्न चिन लगवा दिया। अब वे लोग भी टोंट कस रहे रह जो देवी देवताओ को नहीं मानने की बात करते थे और अब जनता देवी देवताओ मूर्ति पूजा शराद धर्म को ही जनता खुल कर सोशल मीडिया पर ढकोसला बताने लगी है।
  • शाम 7 बजे की बड़ी खबरें

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • November 2026
  • October 2026

Categories

  • अन्य
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme