Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

Editor Subhash Chand 9837749557

  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
  • होम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • दुनिया
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग
  • ताज़ा
  • फोटो-स्टोरीज
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
Close

Search

अन्य

मंजू कश्यप Ghaziabad: मिली जानकारी के अनुसार फेसबुक लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, गाजियाबाद में पिंटू ने प्रेमिका की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या गाजियाबाद के लोनी में फेसबुक के जरिए दोस्ती करने वाली 28 वर्षीय पिंकी की ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने कथित प्रेमी पिंटू और उसके दोस्त आर्यन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

By Subhash Chand
November 10, 2026 3 Min Read
0

बताया जाता है कि गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में फेसबुक के जरिए शुरू हुई दोस्ती का दर्दनाक अंत हो गया। इंद्रापुरी इलाके में 28 वर्ष पिंकी की प्रेमी पिंटू ने ईंट से सिर पर कई वार कर हत्या कर दी। आरोप है कि वारदात के समय पिंटू का दोस्त आर्यन भी कमरे में मौजूद था। घटना से पहले तीनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद पिंकी और पिंटू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते खूनी वारदात में बदल गया। पुलिस ने पिंटू और उसके दोस्त आर्यन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान 28 वर्षीय पिंकी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बुलंदशहर जिले के अनूपशहर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। पिंकी अपने पति प्रमोद और दो बच्चों के साथ गाजियाबाद के लोनी स्थित इंद्रापुरी नंबर-दो की नीलम फैक्टरी रोड पर किराये के मकान में रहती थी।

कुछ महीने पहले उसकी पहचान फेसबुक के जरिए पिंटू से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती नजदीकियों में बदल गई और दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आई है।

त्योहार पर गांव गया था पति
बताया जा रहा है कि त्योहार के चलते पिंकी का पति प्रमोद अपने पैतृक गांव बुलंदशहर गया हुआ था। वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। इसी दौरान सोमवार देर शाम पिंकी लोनी के इंद्रापुरी इलाके में पिंटू से मिलने उसके कमरे पर पहुंची थी। आरोप है कि पिंटू ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। कमरे में पिंटू का दोस्त आर्यन भी पहले से मौजूद था।

तीनों ने साथ बैठकर पी शराब
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कमरे पर पहुंचने के बाद पिंकी, पिंटू और आर्यन ने एक साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद पिंकी और पिंटू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान पिंटू ने कमरे में रखी ईंट उठाई और पिंकी के सिर पर कई वार कर दिए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था और वारदात में आर्यन की क्या भूमिका रही।

वारदात के दौरान कमरे से चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सोमवार रात करीब 8:54 बजे पुलिस को हत्या की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही लोनी बॉर्डर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कमरे के अंदर पिंकी का शव जमीन पर पड़ा मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और वारदात से जुड़े पहलुओं की जांच की। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति प्रमोद और अन्य परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। महिला की हत्या की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इस मामले में पुलिस ने पिंटू और उसके दोस्त आर्यन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसीपी अमरदीप मौर्य के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में फेसबुक और फोन के माध्यम से कुछ महीने पहले दोनों की दोस्ती होने तथा उनके बीच आपसी विवाद की बात सामने आई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हत्या की असली वजह, वारदात के दौरान मौजूद लोगों की भूमिका और घटनाक्रम की पूरी कड़ियां जोड़ने में जुटी है। कितनी दर्दनाक कहानी होती है इस प्रकार से हर जगह बस यही कहानी चल रही है।

Author

Subhash Chand

Follow Me
Other Articles
Previous

शामली में भीषण सड़क हादसा, नोएडा में तैनात दरोगा वैभव कुमार की मौत; साथी गंभीर घायल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मंजू कश्यप Ghaziabad: मिली जानकारी के अनुसार फेसबुक लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, गाजियाबाद में पिंटू ने प्रेमिका की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या गाजियाबाद के लोनी में फेसबुक के जरिए दोस्ती करने वाली 28 वर्षीय पिंकी की ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने कथित प्रेमी पिंटू और उसके दोस्त आर्यन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
  • शामली में भीषण सड़क हादसा, नोएडा में तैनात दरोगा वैभव कुमार की मौत; साथी गंभीर घायल
  • हरित प्रणाम 🙏🙏🌱🌴
  • Keshari Darpan (9 to 15 November 2026) Editor Subhash Chand 9837749557
  • भारतीय जवान किसान पार्टी – बिहार प्रदेश

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • November 2026
  • October 2026

Categories

  • अन्य
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme