शामली में भीषण सड़क हादसा, नोएडा में तैनात दरोगा वैभव कुमार की मौत; साथी गंभीर घायल
शामली में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के पास रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दीपावली की छुट्टियां बिताकर ड्यूटी पर लौट रहे नोएडा के सेक्टर-49 थाने में तैनात दरोगा वैभव कुमार की कार के सामने अचानक नीलगाय आ गई। नीलगाय से टकराने के बाद कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।
हादसे में दरोगा वैभव कुमार की मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त प्रशांत चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रशांत को हरिद्वार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वैभव कुमार सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव घसौली के निवासी थे।
इस दुखद घटना से पुलिस विभाग और गांव में शोक की लहर है।