भारतीय जवान किसान पार्टी – बिहार प्रदेश

भारतीय जवान किसान पार्टी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष पेटी ऑफिसर अशोक कुमार सिंह ने केंद्रीय सरकार के हाल ही में घोषित निर्णय का विरोध किया है, जिसमें घोषणा की गई है कि अग्निवीर को दो वर्ष की सेवा विस्तार के रास्ते साफ हुए।
आगे श्री सिंह ने कहा कि इस घोषणा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब भारतीय सेना में तीन तरह के सैनिक होंगे –
(1) स्थाई सैनिक (2) अग्निवीर (3) विस्तारित अग्निवीर।
भारतीय सेना के अंदर सैनिकों का वर्गीकरण देश की सीमाओं की रक्षार्थ चिंता और चिंतन का ज्वलंत विषय बन गया है। सेना के वरिष्ठ सैन्य पदाधिकारी रक्षा मंत्री को हकीकत से अवगत करावें और रक्षा मंत्री देश की हिफाजत को लेकर सरकार के समक्ष वर्तमान समय में सैन्य कर्मियों को वर्गों में बाँटने के बजाए उनमें एकरूपता लाने का सफल प्रयास करें।
अन्यथा आप देश के वे रक्षामंत्री साबित होंगे जिनके कार्यकाल में देश के सैनिकों के बीच वेतन, भत्ता, प्रमोशन, आदेश, जिम्मेदारी और अनुशासन में फर्क किया गया। यह फर्क भारतीय सैन्य कर्मियों को देश के नाम पर शहादत देने के समय सोचने को विवश करेगा। देश की रक्षार्थ सीमा पर सीने में दुश्मन की गोली स्थाई सैनिक स्वीकार करेगा, अग्निवीर शहादत देगा या विस्तारित अग्निवीर अपनी जान कुर्बान करेगा – इसका भी सरकार को समय-समय पर स्पष्ट दिशा-निर्देश देना चाहिए।
भारतीय सेना विश्व में अपने शौर्य और वीरता के लिए जानी जाती है। वही सेना को मात्र 12 साल के अंदर वर्तमान सरकार ने कमजोर करने का कार्य किया है।
सेना में बताते चलें, करीब पचास प्रतिशत सेवानिवृत्त सैनिक अपने सगे-संबंधियों को देश की सेवा में यह जानते हुए कि सैन्य सेवा में हर पल जोखिम से भरा है, फिर भी जोखिम भरा जीवन को नजरअंदाज कर सेना की सेवा में जाने के लिए प्रोत्साहित करते रहे हैं। पर अब इस विषय पर चुप रहना पसंद करना उपयुक्त समझते हैं।
– पेटी ऑफिसर अशोक कुमार सिंह
प्रदेश अध्यक्ष, बिहार
भारतीय जवान किसान पार्टी