Spread the love

बागपत 20 जून 2026 —-जनपद में चल रहे एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी अस्मिता लाल की उपस्थिति में आज उप स्वास्थ्य केंद्र मवी कला में टीकाकरण अभियान चलाया गया जिसमें किशोरियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ने उन्होंने कहा कि यह केवल एक टीकाकरण अभियान नहीं, बल्कि बेटियों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य का “सुरक्षा कवच” है। उन्होंने बताया कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को लगाया जाने वाला यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का टीकाकरण अवश्य कराएं और इस जनहितकारी अभियान का हिस्सा बनें।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उप स्वास्थ्य केंद्र में यह अभियान एक स्वास्थ्य उत्सव के रूप में दिखाई दिया, जहां जागरूकता, विश्वास और सुरक्षा का संदेश एक साथ प्रसारित हुआ।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा यह टीकाकरण पूर्णतः निःशुल्क कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 28 फरवरी से इस अभियान की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य किशोरियों को गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि यह टीकाकरण पूर्णतः सुरक्षित है तथा भविष्य में इसके सकारात्मक स्वास्थ्य लाभ देखने को मिलेंगे। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि यदि उनके परिवार, मोहल्ले या आसपास 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियां हैं, तो उनका टीकाकरण अवश्य कराएं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरुचि शर्मा ने बताया कि सरूरपुर में 13 किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के उपरांत छात्राओं को नीरा किट एवं ओआरएस पैकेट प्रदान कर सम्मानित भी किया गया तथा उन्हें सशक्त, स्वस्थ, आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
उन्होंने बताया कि यह टीकाकरण अभियान विद्यालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं अन्य स्वास्थ्य इकाइयों पर संचालित किया जा रहा है।

इस अवसर पर एसडीएम खेकड़ा मनीष यादव,स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक खेकड़ा डॉक्टर ताहिर उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sbobet88

×