बागपत 18 जून 2026 —आज कृषि विभाग, बागपत द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, खेकड़ा में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्य मंत्री जनपद प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने अपने एक दिवसीय बागपत भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राकृतिक खेती कार्यशाला-2026 का शुभारंभ किया ।
इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा उपस्थित किसान भाइयों को संबोधित किया ओर प्राकृतिक खेती, जैविक कृषि, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं कृषि में आधुनिक तकनीकों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं अन्य कृषि कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों को मिल रहे लाभों की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किसान भाइयों को बीज वितरित किए तथा कृषि उत्पादन बढ़ाने, लागत कम करने एवं किसानों की आय में वृद्धि हेतु सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा ,कृषि उपनिदेशक विभाति चतुर्वेदी, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव भूमि संरक्षण अधिकारी धीरज कुमार सहीत संबंधित अधिकारी किसान बंधु उपस्थित रहे।
सूचना विभाग बागपत
