Spread the love

लोकमंच पर आयोजित हुआ विकास, सुशासन और जनविश्वास का उत्सव, प्रदर्शनी में उमड़ रहा जनसैलाब

विकसित भारत के संकल्प को साकार कर रही हैं जनकल्याणकारी योजनाएं: मा0 प्रभारी मंत्री

प्रगति पथ के 12 वर्ष के अवसर पर कलेक्ट्रेट लोक मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

बागपत, 18 जून 2026 — मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, संस्कार एवं सम्मान के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बागपत द्वारा कलेक्ट्रेट लोकमंच परिसर में आयोजित तीन दिवसीय विशेष विकास प्रदर्शनी के दूसरे दिन जनपद प्रभारी मंत्री एवं मा0 राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास श्री जसवंत सिंह सैनी भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं तथा बीते वर्षों में हुए परिवर्तनकारी कार्यों से संबंधित प्रदर्शित सामग्री का अवलोकन कर प्रदर्शनी की सराहना की।

प्रदर्शनी का भ्रमण करते हुए मा0 प्रभारी मंत्री ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, किसान कल्याण, युवाओं के सशक्तीकरण, डिजिटल परिवर्तन और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसे अनेक कार्य कर दिखाए हैं, जिनकी वर्षों तक केवल कल्पना की जाती रही। आज भारत विश्व मंच पर नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है और विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रभारी मंत्री ने सूचना विभाग द्वारा तैयार की गई प्रदर्शनी को जनजागरूकता का प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां आमजन को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से सीधे जोड़ने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है और नागरिकों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाना चाहिए।

प्रदर्शनी में केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं तथा उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। इसमें महिला सशक्तीकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन, जल संरक्षण, स्वरोजगार, कौशल विकास, आधारभूत संरचना के विस्तार, एक्सप्रेस-वे, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, सामाजिक सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों को चित्रों, पोस्टरों, स्टैंडी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

प्रदर्शनी में स्थापित सेल्फी प्वाइंट लोगों के आकर्षण का विशेष केंद्र बना रहा। प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने भी सेल्फी प्वाइंट पर पहुंचकर फोटो खिंचवाया और उपस्थित लोगों से प्रदर्शनी का अवलोकन करने तथा विकास यात्रा से जुड़ने का आह्वान किया। युवाओं और विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने विकास प्रदर्शनी के विभिन्न अनुभागों का अवलोकन कर योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नई शिक्षा पहलों, छात्र हितैषी कार्यक्रमों और विद्यालयी सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। पशुपालन विभाग पशुधन विकास और पशुपालकों के लिए संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहा है। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग ग्रामीण उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी उपलब्ध करा रहा है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण कार्यक्रमों का प्रचार किया जा रहा है। उद्योग विभाग स्वरोजगार और उद्यम स्थापना से संबंधित योजनाओं की जानकारी दे रहा है, जबकि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के स्टॉल पर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

सूचना विभाग द्वारा प्रदर्शनी स्थल पर आगंतुकों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित पुस्तिकाएं, जनजागरूकता सामग्री तथा सूचना साहित्य भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोग योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकें। प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों को उनसे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में दूसरे दिन सूचना विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार चारुलता ने कथक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। भारतीय संस्कृति और परंपरा की गरिमा को प्रदर्शित करती उनकी प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विकास, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है।

कलेक्ट्रेट लोकमंच परिसर में आयोजित यह तीन दिवसीय विशेष विकास प्रदर्शनी 19 जून तक चलेगी। प्रदर्शनी के माध्यम से बड़ी संख्या में नागरिक सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हो रहे है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अस्मिता लाल मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ,जसवीर सोलंकी, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, जिला मंत्री सुंदर धामा, एसडीएम ज्योति शर्मा परियोजना निदेशक राहुल वर्मा सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मांझी समाज के आरक्षण को सिर्फ भाजपा नहीं होने दे रहा है जबकि शिवराज सिंह चौहान 2013 से पहले बोलता था की केंद्र में भाजपा सरकार नहीं है मैं तो अनुशंसा करता हूं लेकिन दिल्ली में केंद्र सरकार नहीं दे रही है अब 2014 से केंद्र और राज्य मध्यप्रदेश दोनों जगहों पर भाजपा की सरकार है फिर भी आरक्षण नहीं दे रहा है क्योंकि मध्यप्रदेश के मंझी समाज चूड़ी पहन कर बैठे हुए हैं कट्टर हिंदू बन कर राष्ट्र को बचा रहे हैं इसके लिए सम्पूर्ण मांझी समाज की बहू बेटियों का इज्जत नीलाम हो जाय लेकिन भाजपा को नही छोड़ सकते हैं चाहे घर के इज्जत नीलाम क्यों नहीं हो जाए अभी एक दलाल को राज्य सभा भेज दिया उसका गीत गाने लगे हैं क्या उस नेता की ओकात है की टीकम गढ़ के मांझी समाज के नौजवान की हत्या और हरपालपुर की नम्रता रायकवार की ब्राह्मण द्वारा रेभ करके हत्यारे को सजा दिलवा दे किस काम का राज्य सभा भाजपा भेजा है जो मांझी समाज को न्याय ना दिलवा सकता है थू है ऐसे राज्य सभा के सदस्य को उसके प्रशंसा में फोटो खिंचवा कर मांझी समाज को बेइज्जती करने के बराबर है धिक्कार दिवस पर चर्चा नहीं किया वैसी धिक्कार दिवस सिर्फ दिखावा है जितना कट्टर हिंदू बनोगे उतना ही भाजपा आपको सामाजिक प्रताड़ना देगा शर्म से चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए़

जो भी सामाजिक भाजपाई अंधभक्त हैंमध्यप्रदेश से एक मांझी समाज तितर के राज्य सभा जितने पर जश्न मना रहे हैं वे जरा आंख कान खोल कर पढ़े दो और उच्च जातियों के जीत कर गया है वे जश्न नहीं मना रहे हैं समाज के दुर्गति है लेकिन जश्न मना रहे हो देखो संगीता बलवान बाबू राम निषाद ये दोनों राज्य सभा है कोई भी आरक्षण लागू करने के लिए एक शब्द भी बोलता है डा बिनोद बिंद सांसद लोक सभा है कभी बोला है सांसद में कभी भी नहीं बोलेगा ये दलाल बन कर सामाजिक वोट का लोडर है सिर्फ वोट क्वारने के लिए रखा गया है राजभूषण चौधरी मंत्री है MP में कुछ दिन पहले आया था क्या कुछ बोला है निरंजना ज्योति को पिछड़ा वर्ग आयोग में नौकरी दे दिया है मोदी ने दो बार मंत्री रही कभी कुछ बोली है अभी पिछड़ा वर्ग आयोग की सर्वेसर्वा है लेकिन मध्यप्रदेश के मंझी समाज की भला कर सकती हैं लेकिन दो कौड़ी की ओकाट नहीं है कर नहीं सकती हैं इतिहास में दलालों का नाम नहीं छपता है विरोध कर के अधिकार बहाल जो करवाता है उसी का नाम होता है दलाल नेता भाजपा पैदा किया है अपना जेव भरने के लिए है अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता प्रदेश में सभी डेम पोखरे दवग लोगों को नीलम कर दिया है वहीं ठाकुड़ ब्राह्मणों का काम करते आया है करेगा यूपी में समाज के 52 हत्या हो चुका है एक शब्द बोल नहीं सकता है जितना ढोल बजाना है उतना ढोल बजाओ टीकम गढ़ में घर में घुस कर भाजपा के गुंडे मांझी समाज के नौजवान की हत्या किया है धिक्कार दिवस पर कोई डर से बोला तक नहीं क्यों इतनी चमचागिरी जो हदें पार कर रहा है यही है सामाजिकता नम्रता रायकवार 14 साल की बच्ची हरपाल पुर छतर पुर की थीं उसे दो ब्राह्मणों नायक परिवार ने रेभ कर के हत्या कर दिया लेकिन इस धिक्कार दिवस पर चर्चा नहीं किया होगा रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हुआ है लेकिन माइक पर बड़े बड़े नेता अपनी कौशल दिखने के लिए माइक नहीं छोड़ते होंगे सामाजिक मुद्दे गायब है सिर्फ अपनी नेतागिरी चमकने के लिए CM हाउस में सुरेश बाथम से साहब आनन्द निषाद जी का फोन पर बात हुआ था उसने कहा चुटकी बजाया कार्रवाई हो जायेगा लेकिन फोन नहीं उठता है एक बार बात हुआ था तो बताया राष्ट्र की बात करिये क्या मर्डर हुआ है यह बात करना राष्ट्र से बाहर है जब जन ही नहीं रहेगा तो राष्ट्र किस काम का है मैं तो बेचारी सुनीता रायकवार को धन्यवाद देता हूं जो डीएम sp की घेराव कर के ज्ञापन दिया है गजब की जागृति और अंधभक्ति है दुख तो बहुत होता है बिन सांप के सामने बजाने से समझ में आता है लेकिन भैंस के सामने में बजाने से कोई फायदा नहीं है ! 31 दिसंबर 16 को साहब आनंद निषाद जी ने अखलेश यादव को पकड़ कर 17 उप जातियों निषादों के लिए आरक्षण लागू करवा कर जारी कर दिया था लेकिन भाजपा के गुरुनारायण शुक्ला और मायावती के राज कुमार गौतम दोनों मिल कर हाई कोर्ट अलाहाबाद चला गया स्टे लगा दिया था 22 में डेट पर डेट दे कर योगी ने ख़ारिज करवा दिया है ये है सामाजिक परिवर्तन के नेतृत्व करने वाले पहचानो अपने नेतृत्व को जब तक सही चुनाव नहीं करोगे तब तक समाज का कल्याण नहीं होगा ईमानदार नेतृत्व जानदार परिणाम इस बार यूपी में परिणाम अच्छा रहा तो आरक्षण भी मिलेगा साहब आनन्द निषाद जी का संघर्ष है मध्यप्रदेश में भी सबक सिखाएंगे भाजपा को जब भाजपा को सत्ता से उतार देंगे तो समाज का उद्धार होगा साहब आनंद निषाद जी ने कर के दिखा दिए हैं जय निषादराज जय मांझी जय सम्राट अशोक जय भारत सुरेश निषाद के कलम से

sbobet88

×